फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Murder in Ludhiana Young man shot in front of family

लुधियाना में मूर्ति पूजा के दौरान हत्या: परिवार के सामने युवक को मारी गोली, मामा को भी मारपीट कर किया घायल

Fri, 03 Oct 2025 10:51 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 03 Oct 2025 10:51 AM IST
सार

मूल रुप से उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में रहने वाला मोनू कुमार किराने की दुकान चलाता है। उसकी पप्पू पवन और सौरभ के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। फौजी कालोनी में मोनू के घर के पास मूर्ति पूजा हो रही थी। इसी दाैरान आरोपियों से उसकी बहस हो गई। 

विज्ञापन
Murder in Ludhiana Young man shot in front of family
लुधियाना में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना के मोती नगर इलाके में स्थित फौजी कालोनी में मूर्ति पूजा के दौरान युवकों ने रंजिश के चलते एक युवक से पहले मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद परिवार के सामने गोली मार दी। आरोपियों ने युवक के मामा को भी बुरी तरह से पीटा। इसके बाद सभी घटनास्थल से फरार हो गए।
विज्ञापन


आस-पास के लोगों ने परिवार वालों के साथ मिल कर मोनू कुमार (20) को अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना मोती नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किराने की दुकान चलाता था मोनू

मूल रुप से उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में रहने वाला मोनू कुमार किराने की दुकान चलाता है। उसकी पप्पू पवन और सौरभ के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। फौजी कालोनी में मोनू के घर के पास मूर्ति पूजा हो रही थी। इसी दौरान सारा परिवार वहां मौजूद था। मोनू के मामा गुड्डू के अनुसार वह जमालपुर दशहरा पर्व पर गए हुए थे। इसी दौरान मोनू ने उन्हें भी फोन कर बुला लिया। वह मेले से सीधा मोनू के पास जा रहा था। इसी दौरान पंडाल में डीजे चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गाने पर डांस करने को लेकर आरोपियों ने जानबूझ कर हंगामा खड़ा कर दिया। जब मोनू ने आरोपियों को रोका तो कहासुनी हो गई। इसी दौरान आरोपियों ने मोनू के परिवार के सामने ही उसकी जमकर पिटाई की। जब लोग आगे आने लगे तो आरोपियों ने गोलियां चला दी। एक गोली मोनू के पेट में लगी जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया और वहीं गिर पड़ा। इसी दौरान गुड्डू वहां पहुंचा तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी और फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस के आने से पहले ही मोनू को अस्पताल पहुंचा दिया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। 


मोनू की मां सीमा देवी ने आरोप लगाया कि आरोपी नशा तस्करी करते है और इसी के चलते मोनू की उनके साथ नहीं बनती थी और विवाद रहता था। थाना मोती नगर के एसएचओ सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी देर रात को पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गए थे। आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर छापामारी की गई थई, लेकिन आरोपी नहीं मिले। आस-पास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें काबू कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed