फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Murder in a village adjacent to Punjab and Himachal border

तीन वारदात: पंजाब-हिमाचल की सीमा से सटे गांव तलाड़ा में हत्या, लुधियाना में नहर में मिला शव, झगड़े में गई एक बुजुर्ग की जान

Fri, 08 Jul 2022 08:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Jul 2022 08:51 PM IST
सार

लुधियाना में सिधवां नहर से गुरुवार देर शाम गिल रोड पुल के पास बुजुर्ग का शव मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव नहर से निकलवाया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग के हाथ बंधे थे, इसलिए हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Murder in a village adjacent to Punjab and Himachal border
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब-हिमाचल प्रदेश सीमा से सटे गांव तलाड़ा के पास ढाबे पर शराब पी रहे व्यक्ति की छुरा घोंपकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार देर रात की है। ढाबा मालिक की शिकायत के बाद नूरपुर पुलिस ने आरोपी कुलवीर सिंह उर्फ फौजी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी ओंकार सिंह उर्फ सोनी के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता गांव गारण जिला कांगड़ा निवासी राम चंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह तलाड़ा में दुकान चलाता है। बीती रात करीब 9:30 बजे ओंकार उर्फ सोनी, मिंटू, रघु, प्रताप उसकी दुकान पर आए थे। उन्हें अंडे फ्राई करके दिया और वह अपने साथ लाई शराब वहां बैठकर पीने लगे। इसी दौरान गांव धनेटी चरौडायां जिला कांगड़ा निवासी कुलबीर सिंह उर्फ फौजी वहां पर आया और ओंकार सिंह उर्फ सोनी को गालियां देने लगा। इस पर उनकी बहस हो गई। 
विज्ञापन


बहस के दौरान कुलवीर सिंह उर्फ फौजी ने अपनी जेब से छुरा निकालकर ओंकार सिंह उर्फ सोनी के पेट में घुसा दिया। ओंकार सिंह गिर पड़ा और उसके शरीर से खून बहने लगा। इसके बाद कुलदीप सिंह वहां से भाग गया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने ओंकार को अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। एएसपी बद्री सिंह ने बताया कि थाना नूरपुर में आरोपी कुलबीर सिंह उर्फ फौजी पर हत्या का मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिधवां नहर से मिला बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका
लुधियाना में सिधवां नहर से गुरुवार देर शाम गिल रोड पुल के पास बुजुर्ग का शव मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव नहर से निकलवाया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग के हाथ बंधे थे, इसलिए हत्या की आशंका जताई जा रही है। चौकी मराडो के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें नहर में शव मिलने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं नजर आ रहा था। पोस्टमार्टम कराने से पहले कोशिश की जा रही है कि शव की पहचान की जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि हत्या हुई है या बुजुर्ग की डूबने से मौत हुई है।

लड़ाई में बुजुर्ग की मौत
लुधियाना में ही पीएयू के गांव बीरमी इलाके में दो परिवारों के बीच हुई लड़ाई के दौरान एक बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुजुर्ग की पहचान रामलोक (60) के रूप में हुई है। रामलोक के परिजनों ने पड़ोसी परिवार पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल भेज दिया।
 
जांच अधिकारी अमरीक सिंह ने बताया कि रामलोक घर पर ही रहता था। शुक्रवार सुबह उसके परिवार की पड़ोसियों के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई। दोनों परिवारों में काफी देर तक बहस होती गई और मारपीट भी हुई। इसी दौरान रामलोक बीच बचाव की कोशिश में गिर पड़ा और कुछ समय बाद मौत हो गई। इसके बाद परिवार वालों ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की, जिससे जान गई है। पुलिस का कहना है कि परिवार वालों ने जो आरोप लगाए हैं उनकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed