{"_id":"5760267c4f1c1bb26511c271","slug":"missing-young-man-missing-after-failure-in-2-ludhiana-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहवीं में फेल हुआ युवक तीन दिन से लापता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारहवीं में फेल हुआ युवक तीन दिन से लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 14 Jun 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन
Missing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारहवीं में फेल होने के बाद ईडब्ल्यूएस कालोनी का बीस साल का आकाश कुमार घर के बाहर बाइक खड़ी कर लापता हो गया। तीन दिन पहले उसका मोबाइल नंबर चल रहा था, जो बाद में बंद आने लगा। परिवार वालों ने आशंका जाहिर की है कि उनके बेटे का किसी ने अपहरण कर लिया है। फिलहाल थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर रखने का मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
आकाश के पिता अरविंद कुमार ने बताया कि वे ईडब्ल्यूएस कालोनी में रहते हैं। उनके दो बेटे हैं विकास और आकाश। आकाश ने बारहवीं के पेपर दिए थे और उसके बाद वह मॉडल टाउन से कंप्यूटर कोर्स कर रहा था। अरविंद का कहना है कि वह कुछ दिनों पहले पत्नी सुनीता के साथ गांव गया हुआ था। उसी दौरान बारहवीं का रिजल्ट आया, जिसमें आकाश फेल हो गया। उसने किसी को बताया नहीं।
11 जून को आकाश कंप्यूटर कोर्स के लिए गया मगर घर नहीं लौटा। उसके चाचा ने फोन कर सूचना दी तो वह घर वापस आए। यहां आकर पता चला कि 11 जून की सुबह आकाश अपने दोस्त सूरज के साथ घूमने निकला था।
विज्ञापन
शाम को घर के बाहर बाइक खड़ा किया और बाइक की चाबी लेकर कहीं चला गया। बाइक खड़ी देख चाचा ने आकाश को फोन किया। तब वह बहुत घबराया हुआ था, उसके चाचा ने घर आने के लिए कहा, तो उसने आने का कहकर फोन काट दिया। इसके बाद से आकाश का मोबाइल बंद आ रहा है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।
डिवीजन नंबर-7 के जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर बंधक बना रखने का मामला दर्ज किया है। लापता आकाश के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। फिलहाल अभी उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। उसकी तलाश जारी है।