फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   missing army man, allkidnap crime, blame kidnap, ludhiana

छुट्टी के बाद जालंधर कैंट जा रहा आर्मी अधिकारी लापता

Tue, 05 Apr 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Tue, 05 Apr 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
missing army man, allkidnap crime, blame kidnap, ludhiana
Missing
छुट्टी के बाद जालंधर कैंट ड्यूटी पर जा रहे आर्मी अधिकारी हरजिंदर सिंह (41) बस स्टैंड से अचानक लापता हो गएा। ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर आर्मी अधिकारियों ने उनके मोबाइल पर संपर्क किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन


उनके परिजनों ने भी कई बार कॉल किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद संगरूर के गांव नथोखेड़ी के रहने वाले हरविंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। उन्हाेंने आशंका जताई कि उनके भाई को किसी ने बंधक बनाया हुआ है। थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हरविंदर सिंह ने बताया कि वह सरकारी स्कूल में कंप्यूटर टीचर हैं। उनका बड़ा भाई हरजिंदर सिंह आर्मी में सीएचएम की पोस्ट पर जालंधर कैंट में तैनात था। उनका भाई 22 फरवरी को छुट्टी लेकर संगरूर घर आया था। वह 28 मार्च को जालंधर कैंट जाने के लिए निकले। वह संगरूर से लेट हो गए। उनकी ट्रेन निकल गई थी। इसके बाद वह ट्रैक्सी से लुधियाना बस स्टैंड पहुंचे। वहां से उन्होंने जालंधर की बस पकड़नी थी। वह भाई हरजिंदर सिंह को बस स्टैंड छोड़कर वापस संगरूर स्थित अपने घर चले गए। अगले दिन तड़के जालंधर कैंट से भाई के अधिकारी का फोन आया कि हरजिंदर सिंह कैंट नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भाई के मोबाइल पर कॉल किया लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। इसके बाद मोबाइल बंद आने लगा। हरविंदर सिंह का कहना है कि जब पुलिस ने हरजिंदर सिंह के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो लास्ट लोकेशन अब्दूलापुर बस्ती ट्रेस हुई। जांच अधिकारी एएसआई सुदर्शन ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed