{"_id":"669f226ec6d7f0c1850b2d08","slug":"misdeed-with-woman-on-pretext-to-send-abroad-in-ludhiana-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: महिला दोस्त को विदेश भेजने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, जीजा-साला दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़कर भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana: महिला दोस्त को विदेश भेजने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, जीजा-साला दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़कर भागे
Tue, 23 Jul 2024 08:54 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 23 Jul 2024 08:54 AM IST
सार
एक आरोपी पीड़िता का दोस्त था। युवती के विदेश जाने की इच्छा जानने पर आरोपी ने उसे झांसा दिया और फिर अपने जीजा के साथ मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
rape demo, सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला दोस्त को विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति ने अपने जीजा के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने युवती को झांसा दिया कि उसका इंग्लैंड का वीजा आ गया है और वह उसे सीधे एयरपोर्ट पर ही मिलेगा।
विज्ञापन
इसके लिए आरोपियों ने उससे पांच लाख रुपये लिए और दिल्ली एयरपोर्ट जाते समय अंबाला में अपने पिता को दे दिए। इसके बाद आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट पर पीड़िता को छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता वापिस लुधियाना लौटी तो परिवार को इसकी जानकारी दी। परिवार ने थाना डेहलों पुलिस को इसकी शिकायत दी।
विज्ञापन
जांच के बाद आरोप सही पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में मजारा साहनेवाल निवासी जतिंदर सिंह और उसके जीजा मक्खन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आरोपी जतिंदर सिंह के साथ उसकी दोस्ती थी। वह विदेश जाना चाहती थी तो आरोपी ने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया। आरोपी ने उसे कहा कि उसका इंग्लैंड का वीजा आ चुका है। एक मई को आरोपी उसे अपने घर ले गया। फिर टिब्बा नहर पुल के पास एक होटल में ले गया। जहां आरोपी जतिंदर सिंह और उसके जीजा मक्खन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने बाद में उसे धमकियां दी। उसके बाद आरोपी उसे एयरपोर्ट ले जाने के लिए निकले। रास्ते में अंबाला पहुंचे तो आरोपी जतिंदर के पिता ने उससे पांच लाख रुपये ले लिए। जिसके बाद आरोपी एयरपोर्ट लेकर पहुंचे और वहां छोड़कर फरार हो गए।