फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Misdeed with minor girl in Ludhiana

हैवानियत: लुधियाना में नाबालिग को किया अगवा, 25 दिन तक किया दुष्कर्म, घर पहुंच पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Mon, 30 Aug 2021 06:11 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 30 Aug 2021 06:11 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ 25 दिनों तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों के पूछने पर आपबीती सुनाई। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Misdeed with minor girl in Ludhiana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में एक नाबालिग को अगवा करके उसके साथ 25 दिन तक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थाना साहनेवाल की पुलिस ने नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर ग्यासपुरा इलाके के आदर्श तिवारी और उसके दोस्त सत्यम के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अब तक फरार हैं। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार पहले उसको शादी का झांसा देकर ग्यासपुरा इलाके में रहने वाले एक युवक ने अगवा कर लिया। आरोपी युवक उसको अपने एक दोस्त के क्वार्टर में ले गया और 25 दिन तक लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया फिर आरोपी ने उसे धमकी देनी शुरू कर दी। किसी तरह से नाबालिग आरोपियों के चंगुल से छूट कर भागी और अपने घर पहुंच गई। 
विज्ञापन

 
थाना साहनेवाल के एसएचओ सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार 18 जुलाई को उसकी 16 वर्षीय बेटी घर में किसी को कुछ बताए बगैर कहीं चली गई थी। पहले परिजनों ने बेटी को अपने स्तर पर तलाशा। परिजनों के अनुसार 14 अगस्त दो अज्ञात व्यक्ति और तीन अज्ञात महिलाएं उनकी बेटी को उसके घर छोड़ कर गए। जिन्होंने बताया कि उनकी बेटी ईस्टमैन चौक के पास घूमते मिली है। नाबालिग काफी डरी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उससे जब सख्ती के साथ पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उक्त आरोपी आदर्श तिवारी अपने दोस्त सत्यम के साथ मिलकर उसे शादी का झांसा देकर अगवा करके शेरपुर मार्केट स्थित कमरे में ले गया। जहां उसने उसकी मर्जी के विरुद्ध 25 दिन रखकर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। 


बलविंदर सिंह ने कहा कि दोनों आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी गई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों फरार हो गए थे। एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है, उनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed