{"_id":"67764f431d14a4d38e0493b1","slug":"miscreants-entered-girl-house-hit-her-on-head-in-jagraon-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगरांव में गुंडागर्दी: छेड़छाड़ से रोकने पर लड़की के घर में घुसे शोहदे, सिर पर बोतल से किया वार, नाै पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जगरांव में गुंडागर्दी: छेड़छाड़ से रोकने पर लड़की के घर में घुसे शोहदे, सिर पर बोतल से किया वार, नाै पर केस
Thu, 02 Jan 2025 02:03 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 02 Jan 2025 02:03 PM IST
सार
पीड़िता ने बताया कि वह 12वीं कक्षा में पढ़ती है। जब भी वह घर से स्कूल के लिए जाती थी तो आरोपी अजय गिल उस के साथ अक्सर छेड़छाड़ करता था। वह उसे रास्ते में घेर कर उससे जबरदस्ती दोस्ती करने को कहता था, लेकिन उसने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगरांव में स्कूल जाते समय लड़की के साथ छेड़छाड़ करने से रोकने पर युवक ने साथियों के साथ मिलकर लड़की के घर में घुस कर हमला कर दिया। आरोपी ने लड़की के सिर पर बोतल से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों समेत कुल 9 लोगों पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान अजय गिल, कर्ण गिल, बबलू, दीपू गिल, सतनाम सिंह उर्फ कम्मा व नीटा और तीन अज्ञात के रूप में हुई है। थाना सिटी के एसआई हरप्रीत सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की ने पुलिस को दर्ज कार्रवाई शिकायत में बताया कि वह 12वीं कक्षा में पढ़ती है। जब भी वह घर से स्कूल के लिए जाती थी तो आरोपी अजय गिल उस के साथ अक्सर छेड़छाड़ करता था। वह उसे रास्ते में घेर कर उससे जबरदस्ती दोस्ती करने को कहता था, लेकिन उसने इन्कार कर दिया। इसके बाद उसने पूरी बात अपने घर आकर परिजनों को बताई।
उसके पिता ने आरोपी अजय गिल को रोका और उसके परिजनों से शिकायत करने को कहा। इस बात से आरोपी ने अपनी बेइज्जती महसूस की। इसके बाद आरोपी ने अपनी साथियों के साथ मिलकर उनके घर पर ईंट-पत्थर व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। आरोपी उनके घर का दरवाजा जबरदस्ती खोल कर अंदर दाखिल हो गए।
विज्ञापन
आरोपियों को देख कर उसके माता-पिता व तीन बहनें दूसरे कमरे में चली गईं, जबकि वह बाहर रह गई। इस दौरान आरोपी अजय ने हाथ में पकड़ी बोतल उसके सिर पर मार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी मौके से धमकियां देते हुए फरार हो गए। इसके बाद उसके परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा