फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Married woman harassed by her in laws kill herself in Ludhiana

Punjab: नहीं चाहिए ऐसा ससुराल, पति, सास और देवर देते थे यातनाएं... टॉर्चर सह नहीं पाई दिव्या, मौत को गले लगाया

Tue, 24 Jun 2025 05:30 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 24 Jun 2025 05:30 PM IST
सार

शादी के बाद ससुराल ही लड़की का परिवार होता है। लेकिन पंजाब के लुधियाना में ससुरालियों के टॉर्चर से विवाहिता ने मौत को गले लगा लिया। पति, सास और देवर ने उसे इतना परेशान किया कि महिला ने जान दे दी। 

विज्ञापन
Married woman harassed by her in laws kill herself in Ludhiana
महिला ने दी जान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना में एक विवाहिता को ससुराल वालों ने इतना परेशान किया कि उसने मौत को ही गले लगा लिया। पति और ससुराल वालों से तंग आकर महिला ने फंदा लगा अपनी जान दे दी। घटना का पता चलने के बाद मृतका दिव्या कुमारी के मायके वाले पहुंचे। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना लुधियाना के गांव गांव आलमगीर की है।

विज्ञापन


थाना डेहलों पुलिस ने इस मामले में मृतका दिव्या के भाई न्यू सुभाष नगर की कर्मसर कॉलोनी निवासी पंकज की शिकायत पर गांव आलमगीर के रहने वाले दिव्या कुमारी के पति जसकरण सिंह, उसकी मां हरजिंदर कौर और दिव्या के देवर मन्ने के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी जसकरण को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मृतका की सास और देवर दोनों फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन


मृतका के भाई पंकज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन दिव्या की शादी आरोपी जसकरण के साथ वर्ष 2017 में हुई थी। शादी के बाद अक्सर दोनों में किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा रहता था। आरोपी जसकरण अपनी मां और भाई के साथ मिलकर दिव्या को परेशान करता था। पूरा परिवार दिव्या को टॉर्चर करता था। कई बार उन्हें समझाया गया, हर बार आगे से ऐसा न करने की बात कह आरोपी मामले को खत्म कर देते थे। कुछ दिन बीतने के बाद फिर से दिव्या को परेशान किया जाता था और उसके साथ मारपीट की जाती थी। पूरा परिवार बहन को आतनाएं देता था, जिससे वह दुखी हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले दिव्या ने पति, सास और देवर से परेशान होकर अपने घर पर ही फंदा लगाकर जान दे दी। जब आरोपियों को पता चला तो उन्होंने बहाना बनाया और बाद में दिव्या की मौत के बारे में मायके वालों को बताया। इसके बाद मायका परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed