{"_id":"66618789528ac8f4db061378","slug":"man-found-murdered-in-ludhiana-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: मामूली बात पर कहासुनी के बाद ली दोस्त की जान, तीन युवकों ने तेजधार हथियार से रेत दिया गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana: मामूली बात पर कहासुनी के बाद ली दोस्त की जान, तीन युवकों ने तेजधार हथियार से रेत दिया गला
Thu, 06 Jun 2024 03:26 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 06 Jun 2024 03:26 PM IST
सार
विकास कुमार पेंटर था। जिस दिन चुनाव के नतीजे आए थे उस रात करीब 11 बजे तक वह घर नहीं पहुंचा। भाई उसे ढूंढने निकला तो उसने देखा कि आरोपी विकास को मार रहे थे।
विज्ञापन
murder
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लुधियाना में मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद तीन दोस्तों ने अपने साथी की हत्या कर दी। वारदात गांव बाड़ेवाल इलाके में सुआ रोड पर हुई। आरोपियों ने मारपीट करने के बाद तेजधार हथियार से गला रेत कर युवक की हत्या की। हत्या के बाद आरोपी शव खाली प्लाट में फेंक कर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना का पता उस समय चला जब मृतक विकास कुमार (26) का भाई बिक्कू कुमार उसे ढूंढते हुए जा रहा था। जब तक वह कुछ कर पाता आरोपी फरार हो गए थे। जिसके बाद बिक्कू ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बिक्कू की शिकायत पर सूरज कुमार उर्फ गुल्लू, मनोज साहनी और अजय साहनी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
बिक्कू कुमार ने बताया कि उसका भाई पेंटर था। जिस दिन चुनाव के नतीजे आए थे उस रात करीब 11 बजे तक उसका भाई घर नहीं पहुंचा। उसने विकास का फोन लगाया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। जिसके बाद बिक्कू उसे ढूंढने के लिए निकल पड़ा। जब वह गांव बाड़ेवाल में सुआ रोड के पास पहुंचा तो उसने देखा कि तीन लोग उसके भाई की पिटाई कर रहे हैं। मनोज और अजय ने उसके भाई को उसके हाथों से पकड़ लिया, जबकि सूरज ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी उसके भाई को खून से लथपथ छोड़कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को बुलाया और विकास को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सराभा नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर परमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। अभी तक की जांच में पता चला है कि किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई थी। अब बात क्या हुई थी आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद ही सही पता चल सकेगा। तलाश जारी है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।