फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Man Arrested in Murder of His Nephew in Ludhiana of punjab

लुधियाना में हत्या: पत्नी के साथ संबंधों का था शक, सिर में रॉड मारकर ले ली भांजे की जान

Mon, 16 Aug 2021 08:41 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 16 Aug 2021 08:41 PM IST
सार

आरोपी सरवण कुमार दो साल नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद रह चुका है। वह मार्च में ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। बाहर आकर उसे पता चला कि उसकी पत्नी और उसके भांजे के बीच संबंध हैं।

विज्ञापन
Man Arrested in Murder of His Nephew in Ludhiana of punjab
लुधियाना में पकड़ा गया हत्या का आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पत्नी से संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने भांजे की हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या के बाद शव सारी रात वहीं पड़ा रहने दिया और खुद अपने घर सो गया। उसके बाद अगले दिन कहानी गढ़ने लगा। सूचना के बाद पुलिस के अधिकारी और थाना टिब्बा की पुलिस पहुंची। पुलिस ने जांच की तो सारी सच्चाई सामने आई। पुलिस ने जांच के बाद मृतक स्वप्न शाह का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने स्वप्न की हत्या के आरोप में उसके मामा जगीरपुर रोड राज एक्लेव निवासी सरवण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया है। मृतक स्वप्न शाह आरोपी के घर बनी फैक्टरी में ही सोता था।

विज्ञापन


ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर रूरल डॉ. सचिन गुप्ता ने बताया कि बिहार के भागलपुर स्थित गांव दिसारत निवासी सिद्धू कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि मृतक स्वप्न शाह मूलरूप से मधुपुरा के गांव राहटा का रहने वाला था। वह पिछले कई वर्षों से लुधियाना में एक ईंट के भट्ठे पर काम करता था। जहां ईंटें जानी होती थी, वहां उसकी ड्यूटी होती थी कि वह छोड़कर आए। सिद्धू उसी के साथ काम करता था। 
विज्ञापन

सिद्धू ने बताया कि रविवार को उनके मालिक का फोन आया कि स्वप्न फोन नहीं उठा रहा और ईंटों की गाड़ी खड़ी है। वह स्वप्न को जाकर उठाए और साथ जाकर ईंटें छोड़कर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वप्न के मामा सरवण ने सिद्धू को घर के अंदर दाखिल होने के लिए मना किया हुआ था। जिस कारण उसने अपने दूसरे साथी अमरेश को साथ लिया और आरोपी सरवण की फैक्टरी चला गया, जहां स्वप्न साथ में प्रिंटिंग का काम करता था और वहीं सोता था। अंदर जाकर देखा तो स्वप्न को चोटें लगीं थी और उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि स्वप्न के मामा सरवण ने ही उसे मौत के घाट उतारा है। 


जेल से बाहर आया तो किसी ने संबंधों के बारे में बताया
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर रूरल डॉ. सचिन गुप्ता ने बताया कि सरवण कुमार दो साल नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद रह चुका है। वह मार्च में ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। बाहर आकर उसे पता चला कि उसकी पत्नी और उसके भांजे के बीच संबंध हैं। जिस कारण स्वप्न उसे आंखों में खटकने लगा था। वह स्वप्न को साइड लगाना चाहता था। 14 अगस्त की रात को जब स्वप्न फैक्टरी में अपने सोने के लिए बिस्तर लगा रहा था तो आरोपी ने उसके सिर पर रॉड से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद घर जाकर सो गया और अगले दिन तक किसी को कुछ नहीं बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed