फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Maid stole 50 tolas of gold jewelry from house of furniture businessman in Ludhiana crime news

50 तोले सोने के गहने लेकर नौकरानी फरार: लुधियाना में फर्नीचर कारोबारी के घर डाला डाका, इस हाल में मिला ड्राइवर

Mon, 19 Jan 2026 05:31 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 19 Jan 2026 05:31 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में कारोबारी के घर पर चोरी की बड़ी वारदात हुई है। कारोबारी के घर से 50 तोले सोने के गहने चोरी हुए हैं। इस वारदात को घर पर काम करने वाली नौकरानी ने अंजाम दिया और फरार हो गई। 

विज्ञापन
Maid stole 50 tolas of gold jewelry from house of furniture businessman in Ludhiana crime news
crime a - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लुधियाना के पॉश इलाके सराभा नगर में फर्नीचर कारोबारी के घर पर करोड़ों रुपयों के गहनों की चोरी हुई है। घर पर काम करने के लिए रखी नौकरानी ने 50 तोले सोने के जेवरात चोरी कर लिए। हैरानी की बात यह है कि आरोपी महिला ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब घर मालिक किसी पार्टी में गए थे और ड्राइवर घर में अकेला था। आरोपी महिला नौकरानी ने ड्राइवर को खाने में नशीला पदार्थ मिला कर खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया और आरोपी महिला वारदात को अंजाम दे फरार हो गई। 

विज्ञापन


जब फर्नीचर कारोबारी रवनीत सिंह का परिवार देर रात को घर आया तो दरवाजा खुला था। अंदर गए तो ड्राइवर बेसुध था। जेवरात गायब थे। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन पांच की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में कारोबारी रवनीत सिंह की शिकायत पर नेपाली मूल की महिला नौकरानी पार्वती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक करने में जुटी है।
विज्ञापन


रवनीत सिंह के परिवार का भारत नगर चौक में फर्नीचर का कारोबार है। सराभा नगर में परिवार सहित वह रहते है। शनिवार की रात को वह अपने किसी जानकारी की बर्थडे पार्टी पर गए थे। नौकरानी पार्वती घर पर थी और रवनीत सिंह की गाड़ी का ड्राइवर घर पर बने अपने कमरे में था। शातिर नौकरानी ने नशीला पदार्थ मिला कर खाना ड्राइवर को खिला दिया और अलमारी के ताले तोड़ कर अंदर से करीब 50 तोले सोने के जेवरात और अन्य कीमती सामान के साथ साथ नकदी भी चोरी कर फरार हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्वती को 15 दिन पहले ही रखा था काम पर
रवनीत सिंह के घर पहले भी नेपाली महिला काम करती थी। करीब 15 साल तक उक्त महिला ने काम किया। करीब 15 दिन पहले वह घर चली गई और उसी ने रेफरेंस दिया और उसी के जरिए पार्वती उनके घर काम पर लगी थी। 15 दिन में उसने सारा घर चेक कर लिया और पता लगा लिया कि जेवरात कहां है और कौन सा कीमती सामान कहां है। वह मौके की तलाश में थी और शनिवार की देर रात को उसे मौका मिला तो वह वारदात को अंजाम दे फरार हो गई। जांच अधिकारी एएसआई सुखदीप सिंह ने बताया कि आस-पास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है। जल्द ही आरोपी महिला का पता लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed