{"_id":"610fea2c56326203cf4fa6742f3622ff","slug":"ludhiana-shop-owner-suicide-six-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंग करने पर दुकानदार ने जान दी, पूर्व सरपंच समेत छह पर केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तंग करने पर दुकानदार ने जान दी, पूर्व सरपंच समेत छह पर केस दर्ज
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Fri, 15 Jan 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा नामदेव कालोनी के होजरी दुकानदार राजा दास की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने गांव कक्का के पूर्व सरपंच बीटा समेत छह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
अन्य आरोपियों में मोती नगर के मंदीप शर्मा, बनारसी लाल, विवेक परमार, सेक्टर 32 में स्थित शर्मा प्रापर्टी डीलर के मालिक और गोल्डन एवेन्यू निवासी कुलविंदर सिंह शामिल है। राजा के भाई पंचम ने पुलिस को शिकायत दी थी कि सभी आरोपी राजा को तंग करते थे। अभी पुलिस के हाथ कोई आरोपी नहीं आया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।
पंचम की शिकायत के मुताबिक उसका भाई राजा दास होजरी का काम करता था। उसने अपनी फैक्टरी को बेचना था। उसका सौदा बनारसी दास के साथ हो गया। आरोपियों ने फुल एंड फाइनल पेेेमेंट का इकरारनामा करवा लिया, मगर कोई पैसा नहीं दिया। राजा ने फैक्टरी का सौदा किसी और के साथ कर लिया और उसे रजिस्ट्री करवा दी। जब आरोपियों को इसके बारे में पता चला तो आरोपियों ने राजा को तंग करना शुरू कर दिया और जबरदस्ती उससे फुल एंड फाइनल पेेमेंट का एग्रीमेंट करवा लिया।
विज्ञापन
इससे राजा परेशान रहने लगा और उसने आरोपियों से तंग आकर वीरवार को घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना मेहरबान के एसएचओ इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने कहा कि अभी तक सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी करने में जुटी हुई है।