फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana police raided a spa center running in Mall on information of prostitution

Ludhiana: स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा, ऑनलाइन होती थी बुकिंग, पुलिस के पहुंचते ही मची भगदड़

Sat, 04 Mar 2023 03:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 04 Mar 2023 03:06 PM IST
सार

ओमेक्स प्लाजा शापिंग माल में यह स्पा सेंटर काफी समय से चल रहा है। वहां आने वाले लोगों को पहले ही पता था कि यहां गलत काम होता है। उन्होंने कई बार पुलिस को भी जानकारी दी थी। कुछ दिन पहले एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
Ludhiana police raided a spa center running in Mall on information of prostitution
लुधियाना में स्पा सेंटर पर रेड में पकड़ी गई लड़कियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

लुधियाना में भाई वाला चौक के पास स्थित ओमेक्स प्लाजा मॉल में शुक्रवार रात उस समय भगदड़ मच गई, जब कमिश्नरेट पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापामारी की। स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी की सूचना पर पुलिस ने रेड की थी। ब्लू लोटस के नाम से चल रहे इस सेंटर पर पुलिस ने छापामारी कर कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की हैं। बाद में पुलिस ने इस सेंटर के मालिक प्रीत और मैनेजर रवि के साथ-साथ अज्ञात लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर से कुछ युवकों और महानगर की युवतियों के साथ-साथ बाहरी राज्यों की युवतियों को भी गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


इस सेंटर में अंदर जाते ही रिसेप्शन पर 1500 रुपये चार्ज कर लिए जाते थे। इसके अलावा ऑन लाइन बुकिंग की भी सुविधा सेंटर की तरफ से रखी गई थी। इसके अलावा भी कई ऐसी चीजें मिली हैं, जिनसे पुलिस भी हैरान है। इससे पहले भी पुलिस कई स्पा सेंटर का पर्दाफाश कर चुकी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ओमेक्स प्लाजा शापिंग माल में यह स्पा सेंटर काफी समय से चल रहा है। वहां आने वाले लोगों को पहले ही पता था कि यहां गलत काम होता है। उन्होंने कई बार पुलिस को भी जानकारी दी थी। कुछ दिन पहले एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने एसीपी सिविल लाइन जसरुप कौर बाठ की अगुवाई में टीम का गठन किया और वहां रेड करवाई। बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने छापामारी की तो कई युवक स्पा सेंटर में आने के लिए मॉल के अंदर थे, लेकिन पुलिस को देखते ही युवक वहां से भाग निकले। पुलिस अधिकारियों ने स्पा सेंटर का रिकॉर्ड भी खंगाला। रोजाना जो ग्राहक आते हैं, उनके आईडी प्रूफ व अन्य दस्तावेज पुलिस ने चेक किए।


स्पेशल सर्विस के लिए बाहरी राज्यों से आई लड़कियां ही जाती थी साथ
रिसेप्शन पर पैसे देने और ऑन लाइन बुकिंग के साथ साथ कई ग्राहकों को स्पेशल सर्विस दी जाती थी। सेंटर में महानगर और इसके आस-पास के इलाकों की लड़कियों के साथ-साथ बाहरी राज्यों से भी लड़कियां आती थीं। अगर किसी को स्पेशल सर्विस चाहिए होती थी तो उसके साथ बाहरी राज्य की लड़की की ड्यूटी लगाई जाती थी। 

एसीपी सिविल लाइन जसरुप कौर बाठ ने बताया कि स्पा सेंटर की आड़ में गलत काम हो रहे थे। जिस कारण पुलिस ने छापामारी की है। उन्होंने कहा कि स्पा सेंटर के मालिक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश जारी है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed