फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana police arrested two person with Intoxicating pills

लुधियाना: मारुति कार को एंबुलेंस बना शुरु की नशीली गोलियों की तस्करी, पुलिस ने दो को धर दबोचा

Fri, 07 May 2021 07:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 07 May 2021 07:48 PM IST
सार

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 1,33,500 नशीली गोलियां बरामद की हैं। इस मामले में पुलिस ने शिमलापुरी स्थित मोहल्ला गोबिंद नगर निवासी कर्मजीत सिंह और इंद्रजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया।

विज्ञापन
Ludhiana police arrested two person with Intoxicating pills
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना की आड़ में मारुति कार को एंबुलेंस के तौर पर इस्तेमाल कर उसमें मरीजों के बजाय नशीली गोलियों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को एंटी नारकोटिक्स विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को चंडीगढ़ रोड पर नाकाबंदी के दौरान काबू किया है। मामला पंजाब के लुधियाना जिले का है।

विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 1,33,500 नशीली गोलियां बरामद की हैं। इस मामले में पुलिस ने शिमलापुरी स्थित मोहल्ला गोबिंद नगर निवासी कर्मजीत सिंह और इंद्रजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर फरार चल रहे तस्कर गुरु गोबिंद सिंह नगर निवासी मनी और न्यू कुंदनपुरी निवासी अमृत सिंह की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस सिमरतपाल सिंह ढींढसा ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने चंडीगढ़ रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मारुति कार में नशीला पदार्थ सप्लाई करने का धंधा करते हैं। पुलिस ने एंबुलेंस के तौर पर चलने वाली मारुति कार को रोका, जिसमें दोनों आरोपी सवार थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशीली गोलियां बरामद की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी इंद्रजीत सिंह और कर्मजीत सिंह ड्राइवरी करते थे। कोरोना के दौरान आरोपियों ने उत्तरप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से नशीला पदार्थ लाकर महानगर में सप्लाई शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी यूपी से नशीला पदार्थ लाकर मनी और अमृत को देते थे ताकि वह आगे सप्लाई कर सकें। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed