फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana murder case Shakti Singh killed in dispute over sharing of stolen money

लुधियाना हत्याकांड: चोरी के पैसों के बंटवारे के विवाद में मारा गया शक्ति सिंह, एक और गलती भी पड़ी भारी

Mon, 26 Oct 2026 08:17 AM IST
Nivedita विकास मल्होत्रा, संवाद, लुधियाना
विकास मल्होत्रा, संवाद, लुधियाना Published by: Nivedita Updated Mon, 26 Oct 2026 08:17 AM IST
सार

लुधियाना की गिल काॅलोनी में शनिवार को आरोपियों ने एक युवक पर हमला कर उसका हाथ काट दिया था। आरोपी उसका कटा हाथ एक किराना दुकान पर छोड़ गए थे। अब मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Ludhiana murder case Shakti Singh killed in dispute over sharing of stolen money
मृतक शक्ति सिंह और वह दुकान जहां आरोपी उसका कटा हाथ छोड़ गए थे - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के डाबा की गिल कॉलोनी में शक्ति सिंह की हत्या के पीछे चोरी के सामान को बेचने से मिले पैसों के बंटवारे और साथी की बहन से छेड़छाड़ का विवाद सामने आया है। 
विज्ञापन


पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, आरोपियों ने पहले शक्ति सिंह को समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी तो तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी उसका एक हाथ काटकर अपने साथ ले गए। पुलिस ने मामले में लखवीर सिंह विक्की और दलबीर सिंह उर्फ सीडी उर्फ दीपू को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कुछ समय पहले एक दुकान से सामान चोरी किया था। इसे सस्ते भाव में बेचने के बाद मिले पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसके साथ ही शक्ति सिंह पर अपने साथी की बहन को गलत नजर से देखने का भी आरोप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार रात विक्की के घर में काफी देर तक बहस होती रही। शनिवार सुबह फिर कहासुनी हुई और विवाद ने खूनी रूप ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों ने करीब दस मिनट तक घर में शक्ति सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला किया। उसका एक हाथ काटकर साथ ले गए, जबकि दूसरी बाजू, टांगों और सिर पर भी गंभीर चोटें पहुंचाईं। बाहर मौजूद लोगों को आरोपियों ने धमकाया कि किसी ने पुलिस को कुछ बताया तो उसका भी यही अंजाम होगा। सामने के घर में रहने वाले परिवार ने शीशे से घटना देखी तो आरोपियों ने उनके गेट पर भी हथियार मारा। इससे डरे लोग आरोपियों के जाने के बाद ही बाहर निकले।

घायल शक्ति सिंह की आवाजें सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस पहुंचने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस पहले घर में कटा हाथ तलाशती रही, लेकिन बाद में पता चला कि आरोपी उसे करीब डेढ़ किलोमीटर दूर राणा करियाना स्टोर के बाहर रख गए थे। दुकानदार को भी धमकाया गया था।


मृतक पर भी दर्ज थे करीब 12 मामले
थाना डाबा के एसएचओ इंस्पेक्टर जतिंदर कुमार के मुताबिक, शक्ति सिंह के खिलाफ महानगर के अलग-अलग थानों में मारपीट, चोरी और लूटपाट समेत करीब 12 मामले दर्ज थे। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस फरार आरोपियों राहुल बेवड़ा, माणा, गगन ढिल्लो, लाडो, मनी बाशा और अन्य की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस पैसों के बंटवारे समेत विवाद के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed