{"_id":"574dba0f4f1c1b020910902b","slug":"loot-try-of-loot-in-ludhiana-ludhiana-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी के दफ्तर में घुसकर लूट की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस एजेंसी के दफ्तर में घुसकर लूट की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 31 May 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
लूट का छविचित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुटेरा गिरोह के छह सदस्यों ने चंडीगढ़ रोड स्थित जिंदल गैस एजेंसी के दफ्तर में घुसकर लूट की कोशिश की। आरोपियों ने एजेंसी मालिक धनी राम के साथ काफी मारपीट की। दफ्तर के अंदर महिला मुलाजिम ने लुटेरों द्वारा मालिक के साथ मारपीट करते देख शोर मचा दिया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
धनी राम ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन सात की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अगर नगर के रहने वाले धनी राम की शिकायत पर सर्फराज, शानू जाट, अजय, मोनू, अली और दिलशाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
धनी राम की शिकायत के मुताबिक सोमवार शाम को उसका मैनेजर अमित कुमार और मोना दफ्तर में बैठे काम कर रहे थे। इसी दौरान मुंह ढंके आरोपी दफ्तर के अंदर घुसे और तोड़-फोड़ शुरू कर दी। आरोपियों ने धनी राम के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपियों ने उससे कैश के बारे में पूछा, लेकिन मोना के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गए। आरोपी एक दूसरे के नाम से बुला रहे थे। जिसमें उन्हें अमित का नाम पता चल गया।
जांच कर रहे सुरिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी अक्सर एजेंसी में सिलेंडर की बुकिंग कराने के लिए आते थे। आरोपी कहां के रहने वाले है, यह पता कराया जा रहा है।