फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   loot, cash loot from gas agency in ludhiana, ludhiana loot

अकाली विधायक की गैस एजेंसी से 32 हजार की लूट

Sat, 13 Aug 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना) Updated Sat, 13 Aug 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
loot, cash loot from gas agency in ludhiana, ludhiana loot
लूट
शिरोमणि अकाली दल के विधायक सीपीएस दर्शन सिंह शिवालिक की बद्दोवाल स्थित गैस एजेंसी पर शनिवार को हथियारबंद तीन लुटेरों ने धावा बोल दिया। लुटेरों ने चाकू दिखाकर कैशियर से 32 हजार रुपये की नगदी, सोने के चेन, दो मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया। जानकारी मिलते ही विधायक दर्शन सिंह शिवालिक, एसएसपी रवचरण सिंह बराड़ और डीसपी दाखा अजय राज सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


डीएसपी अजय राज सिंह ने कहा कि विधायक दर्शन सिंह शिवालिक का विक्टोरिया इंक्लेव में गुरसिमरन गैस सर्विस का दफ्तर है। दोपहर डेढ़ बजे कैशियर जोगिंदर कौर और मनदीप कौर काम करने के बाद लंच करने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक दफ्तर में दाखिल हो गए और कैशियर जोगिंदर कौर से चाकू की नोक पर नगदी की मांग की।
विज्ञापन


जोगिंदर ने शोर मचाने की कोशिश की तो उन्होंने जोगिंदर को चाकू मारने की कोशिश की। जोगिंदर कुर्सी से नीचे गिर गई। इसी दौरान लुटेरे दराज में पड़ी नगदी लेकर फरार हो गए। लुटेरों ने जाते जाते जोगिंदर कौर के गले में पहनी सोने के चेन, दो मोबाइल फोन और अन्य सामान भी लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुटेरों के फरार होने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी एजेंसी मालिक दर्शन सिंह शिवालिक को दी। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दाखा पुलिस ने कहा कि जोगिंदर कौर के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 


बद्दोवाल के सुनसान इलाके में स्थित दर्शन सिंह शिवालिक की गैस एजेंसी के बाहर और अंदर सुरक्षा के लिए कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ है। दाखा पुलिस की तरफ से बद्दोवाल को आने वाले सभी रास्तों पर आरोपियों के बारे में जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। डीएसपी अजय राज सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed