फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   loot, 14 thousand rupees loot in ludhiana, ludhiana loot

युवक से गन प्वाइंट पर 14 हजार छीने

Mon, 10 Oct 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 10 Oct 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
दुगरी स्थित ओबीसी बैंक में लोन की किस्त जमा करवाने गए युवक से गन प्वाइंट पर लुटेरों ने 14 हजार रुपये छीन लिए। युवक ने लुटेरों का पीछा भी किया लेकिन वह भाग निकले। सूचना मिलते ही एसीपी बलविंदर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मानकवाल की स्टार कालोनी के रहने वाले हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी ने बताया कि उनके घरवालों ने लोन की किस्त जमा करवाने के लिए 14 हजार रुपये दिए थे। वह किस्त जमा करवाने के लिए ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स पहुंचे। 
विज्ञापन


हरप्रीत सिंह का कहना है कि वह कैश काउंटर पर गए। जहां कैशियर ने उन्हें कहा की लोन की किस्त दूसरी ब्रांच में जमा होगी। जब वह जाने लगा तो पहले से सोफे पर बैठे युवक ने उन्हें रोक लिया। इस बीच एक टोपी वाला युवक भी अंदर आया। पहले से बैठा युवक और टोपी वाला युवक दोनों साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक युवक ने कहा कि उसे डेढ़ लाख जमा करवाना है, वह वाउचर भर दें। जब वह वाउचर भरने लगे तो उन्होंने सिर्फ पांच हजार का वाउचर भरवाया। उनका वाउचर भरकर वह बैंक से बाहर आ गए। जैसे ही वह बाइक के पास पहुंचे एक युवक उनके पास आ गया। टोपी वाला युवक रोड की तरफ चला गया।


हरप्रीत का कहना है कि उनके पास आए युवक ने गन निकाली और उनके पेट पर रख दी। बोला कि शोर मचाया तो गोली चला देगा। उसने बाइक स्टार्ट की और दुगरी मेन रोड की तरफ ले गया। जहां पहले से टोपी वाला युवक एक अन्य युवक के साथ बाइक पर बैठा हुआ था। उन्होंने उनसे 14 हजार छीन लिए और सभी बाइक पर बैठ चले गए। 

थाना दुगरी के प्रभारी जोगिंदर सिंह का कहना है कि शुरूआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed