फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   kidnap, crime, beat, ludhiana

बाइक सवार युवक को पीटकर किया अगवा

Sat, 07 May 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना Updated Sat, 07 May 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
kidnap, crime, beat, ludhiana
छात्रा का कहना है कि जानबूझ कर उसका अपहरण करवाया गया।
धार्मिक स्थल पल माथा टेक कर अपने दोस्त के साथ घर वापस जा रहे गांव चक्क सराए के अमनप्रीत सिंह को कुछ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं आरोपी उसे अपनी कार में अगवा कर घर ले गए और बंधक बना लिया। आरोपियों ने वहां पर भी उसके साथ मारपीट की। आरोपियों को शक था कि अमनप्रीत सिंह उनकी बहन के साथ छेड़छाड़ करता था। पीड़ित के परिजन आरोपियों के घर गए और किसी तरह अपने बेटे को छुड़वा कर लाए। उसके बाद उन्होंने घायल अमनप्रीत सिंह को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में अमनप्रीत सिंह की शिकायत पर कमल, जोगा, मन्ना और दीपा के खिलाफ अपहरण व मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी करने में जुटी हुई है। 

पुलिस को दी गई शिकायत में अमनप्रीत ने बताया वह इलाके में ही स्थित एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। एक आरोपी की बहन उसके साथ उसी की कक्षा में पढ़ती है। अमनप्रीत सिंह के अनुसार आरोपी की बहन के साथ कोई युवक छेड़खानी करता होगा, लेकिन आरोपी को उस पर शक था। शुक्रवार को वह अपने दोस्त के साथ कटाणा साहिब गुरुद्वारा में माथा टेक कर वापस घर जा रहा था। गांव छंदड़ा के पास आरोपियों ने उसे रोक लिया और मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उसे अगवा कर कार में डाला और उसे अपने घर ले गए। वहां पर उसके साथ मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन


जब अमनप्रीत के परिजनों को पता चला तो वह वहां पहुंचे। उन्होंने किसी तरह अपने बेटे को आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया और उसे अस्पताल में दाखिल कराया। जांच अधिकारी मोहन सिंह ने कहा कि अभी तक कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed