Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Kabaddi player Tejpal Singh murder case Father says his only son was shot in front of him

कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल हत्याकांड: करवाचौथ वाले दिन बहस... पिता बोले- मेरे सामने इकलौते बेटे को मारी गोली

Sun, 02 Nov 2025 01:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 02 Nov 2025 01:01 PM IST
सार

कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह की हत्या मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने मृतक तेजपाल के पिता रघुवीर सिंह के बयान पर दर्ज मामले में बताया गया है। 

विज्ञापन
Kabaddi player Tejpal Singh murder case Father says his only son was shot in front of him
मृतक की फाइल फोटो, घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के जगरांव में शुक्रवार को हुए कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। थाना सिटी की टीमों ने शनिवार को गांव गिद्दड़विंडी, रूमी और आस-पास के इलाकों में कई जगह दबिश दी। मुख्य आरोपी हनी और उसका भाई काला अभी फरार हैं। पुलिस ने वारदात स्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए डीवीआर जब्त कर लिए हैं ताकि हमलावरों की मूवमेंट का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन


दूसरी ओर मृतक तेजपाल के पिता रघुवीर सिंह के बयान पर दर्ज मामले में बताया गया है कि शुक्रवार दोपहर वह अपने बेटे तेजपाल और उसके दोस्त प्रलभ सिंह के साथ सुनहरी किरण ऑयल मिल में पशुओं की खुराक लेने गए थे। वहीं पर आरोपी हनी ने झगड़ा शुरू किया और फिर अपने भाई काला व आठ नौ साथियों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। विवाद के दौरान हनी ने अपने पिस्तौल से तेजपाल के सीने में गोली दाग दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, वारदात की जड़ करीब 21 दिन पहले करवाचौथ वाले दिन की बहस है, जब प्रलभ सिंह का हनी और उसके दोस्तों से झगड़ा हुआ था। उसी रंजिश के चलते यह खूनी खेल खेला गया। प्रलभ अपनी पत्नी के मेंहदी लगवाने आया था जहां आरोपी उसकी पत्नी को घूर रहे थे और दोनों पक्षों में बहसबाजी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डॉ अंकुर गुप्ता इस केस को मॉनिटर कर रहे है। पुलिस को कई अहम सुराग में मिले हैं जिसके आधार पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात अधिकारी दबी जुबान में कर रहे है। इसके अलावा पुलिस ने कई आरोपियों के पारिवारिक सदस्यों को पूछताछ के लिए घर से उठाया है जिनमें कुछ थाना सिटी और सीआईए स्टाफ में रख पूछताछ की जा रही हैं।

Trending Videos

कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल के कत्ल मामले में सामने आया गैंगस्टर कनेक्शन

कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह हत्याकांड में सोशल मीडिया पर आई एक फेसबुक पोस्ट ने शनिवार को पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। कत्ल के कुछ घंटे बाद ही बनाए गए एक नए अकाउंट से जस्सू कूम ने पोस्ट डालकर इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में जस्सू कूम ने दावा किया है कि यह कत्ल उसने अपने भाई बराड़ चड़िक्क (मोगा का निवासी) के साथ मिलकर करवाया है।

पोस्ट में लिखा, यह कत्ल हमने अपनी निजी रंजिश में किया

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में जस्सू कूम ने लिखा “सत श्री अकाल, सभी भाइयों और बहनों। कबड्डी प्लेयर तेजपाल सिंह का गोली मारकर कत्ल किया गया। उसकी जिम्मेदारी मैं जस्सू कूम और मेरा भाई बराड़ चड़िक्क ले रहे हैं। यह कत्ल हमने अपनी निजी रंजिश में किया है।जस्सू कूम ने पत्रकारों को फोन करके कहा कि यह तो सिर्फ ट्रेलर था,पिक्चर अभी बाकी है, उसने धमकी दी कि जो भी तेजपाल मामले में साथ , उसका भी दिनदहाड़े यही हाल होगा। जस्सू ने कहा कि वह पुर्तगाल (यूरोप) से बात कर रहा है और तेजपाल के साथ उसके विवाद की असली वजह समय आने पर सबके सामने आ जाएगी।

विदेशी नंबर से पत्रकारों को कॉल, कत्ल की जिम्मेदारी लेने का दावा

फेसबुक पोस्ट के अलावा कुछ मीडिया कर्मियों को विदेशी नंबरों से कॉल भी आए, जिनमें कॉल करने वालों ने तेजपाल की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए इसे पुरानी रंजिश का नतीजा बताया। उन्होंने मीडिया से कहा कि वे उनका ब्यान खबरों में प्रकाशित करें। पुलिस ने कहा अभी तक की जांच में पता चलता है कि पोस्ट फर्जी और जांच को गुमराह करने की कोशिश हो रही है। डीएसपी सिटी जसविंदर सिंह ढींडसा ने इसे पूरी तरह फर्जी और भ्रामक पोस्ट बताया।डीएसपी ढींडसा ने कहा यह फेसबुक पोस्ट केवल पुलिस की जांच को गुमराह करने और लोगों में भ्रम फैलाने के लिए डाली गई है। जांच हर एंगल से जारी है। अगर पोस्ट डालने वाले या फोन करने वाले किसी भी तरह से इस हत्याकांड से जुड़े पाए गए, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच में सामने आया है कि फेसबुक अकाउंट हत्या की वारदात के कुछ समय बाद ही बनाया गया था। इस अकाउंट में जस्सू कूम और उसका कथित साथी बराड़ चड़िक्क ही जुड़े हैं ।

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल की हत्या पर परिवार से जताया शोक

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू रविवार को जगरांव में एसएसपी कार्यालय के नजदीक दिन दिहाड़े कत्ल किए गए कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल के घर पहुंचे। बिट्टू ने मृतक तेजपाल के परिवार के साथ मुलाकात करके दुख साझा किया और अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान बिट्टू ने पंजाब में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए सूबा सरकार पर निशाना साधा। इससे पहले शनिवार को पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िग भी कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह के घर पहुंचे थे और परिवार के साथ संवेदना जता कर पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed