{"_id":"61e6ca9f2f0f3027e77bf982","slug":"jewellery-and-phone-looted-to-a-girl-after-friendship-on-instagram","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी पड़ी इंस्टाग्राम की दोस्ती: दोस्त ने लड़की को मिलने बुलाया, बाद में जेवरात व फोन लूटा, पुलिस ने मामला किया दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भारी पड़ी इंस्टाग्राम की दोस्ती: दोस्त ने लड़की को मिलने बुलाया, बाद में जेवरात व फोन लूटा, पुलिस ने मामला किया दर्ज
Tue, 18 Jan 2022 07:47 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 18 Jan 2022 07:47 PM IST
सार
आभासी दुनिया की दोस्ती लोगों पर भारी पड़ रही है। पंजाब के लुधियाना में एक लड़की को इंस्टाग्राम के दोस्त ने लूट का शिकार बनाया। किशोरी को मिलने के बहाने पहले दोस्त ने बुलाया और इसके बाद अपने दो साथियों के साथ मिल वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद युवक ने एक किशोरी को मिलने बुलाया और उसे अगवा कर लिया। आरोपियों ने किशोरी से उसका फोन और कान में पहनी सोने की बालियां उतरवा ली और वहां से फरार हो गए हैं। किशोरी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने सिटी इंक्लेव निवासी 16 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर हरगोबिंद नगर निवासी रणजीत, रिशी और आकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एएसआई हरमेश लाल ने बताया कि पीड़िता द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक अपने बयान में उसने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी रणजीत के साथ मुलाकात हुई थी। इसके बाद वो दोनों दोस्त बन गए। 16 जनवरी को रणजीत ने उसे मिलने के लिए अपने घर के सामने बने एक खंडहरनुमा मकान में बुलाया। जब वो वहां पहुंची तो आरोपी अपने साथियों समेत वहां खड़ा था।
विज्ञापन
वो उसे बहला फुसला कर मोटरसाइकिल पर बैठा जस्सियां रेलवे पुल की ओर ले गया। जहां एक ढाबे में उन लोगों ने चाय पी। आरोपियों ने उसे बातों में उलझा कर उसका मोबाइल फोन और कान में पहनी सोने की बालियां उतार कर अपने पास रख लीं। उसके बाद उसे जालंधर बाईपास स्थित ग्रीन लैंड स्कूल के बाहर उतार कर फरार हो गए। जांच अधिकारी हरमेश ने बताया कि आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।