{"_id":"897393b546fe8cfc2bcb0289097c7623","slug":"in-road-accident-driver-and-cleaner-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में कैंटर चालक और क्लीनर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में कैंटर चालक और क्लीनर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
Updated Wed, 16 Dec 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
सरहिंद में नेशनल हाईवे पर ट्रक और कैंटर की टक्कर हो गई।
हादसे में कैंटर चालक और क्लीनर की मौत हो गई। मंगलवार की रात करीब आठ बजे अमृतसर दिल्ली मुख्य मार्ग पर रूई से लदा कैंटर मंडी गोबिंदगढ़ साइड से आ रहा था। अचानक सामने लावारिस पशु आ गया। इससे कैंटर संतुलन बिगड़ गया और कैंटर दूसरी साइड से आ रहे चावल से भरे एक ट्रक से जा टकराया। हादसे में कैंटर चालक भुपिंदर सिंह (35) निवासी लुधियाना और क्लीनर सुभाष कुमार (24) निवासी यूपी की मौत हो गई और ट्रक चालक सुखविंदर सिंह और भुपिंदर कुमार गंभीर जख्मी हो गए।
घायलोें को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में दाखिल कराया गया है। हादसे से करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और लोगों को काफी दिक्कत पेश आई। थानेदार कुलदीप सिंह ने बताया कि हादसे के संबंध में कैंटर चालक भुपिंदर सिंह पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने उसके कैंटर को कब्जे में ले लिया है।