{"_id":"6217e03d11e13f4095205904","slug":"husband-poured-acid-on-parts-of-wife-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: शादी के एक माह बाद ही पति ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी के निजी अंगों पर डाला तेजाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना: शादी के एक माह बाद ही पति ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी के निजी अंगों पर डाला तेजाब
Fri, 25 Feb 2022 01:18 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:18 AM IST
सार
युवती के भाई ने बताया कि उन्हें रात में फोन आया और जानकारी मिली। जिसके बाद वह उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। उन्होंने इसकी जानकारी थाना वुमन सेल में कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
शादी के एक महीने बाद ही दहेज की मांग को लेकर एक युवक ने अपनी पत्नी के अंगों पर तेजाब डाल दिया। इसके बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी मायके वालों को दी। उन्होंने युवती को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती के भाई ने बताया कि उसकी बहन की शादी एक महीना पहले जस्सियां रोड निवासी एक व्यक्ति से हुई थी।
विज्ञापन
शादी के करीब पांच दिन बाद ही वह बहन से दहेज की मांग को लेकर परेशान करना शुरू कर दिया। उसके साथ मारपीट भी की गई। वह परेशान होकर मायके चली आई। जब दोबारा ससुराल गई तो उससे दोबारा मारपीट की गई। करीब एक सप्ताह पहले उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। वह फिर मायके आ गई।
विज्ञापन
बुधवार को लड़के वाले आए और युवती को साथ ले गए। भाई का आरोप है कि ससुराल पहुंचते ही युवती से पति ने फिर मारपीट की और उसके अंग पर तेजाब डाल दिया। युवती के भाई ने बताया कि उन्हें रात में फोन आया और जानकारी मिली। जिसके बाद वह उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। उन्होंने इसकी जानकारी थाना वुमन सेल में कर दी है।
विज्ञापन