फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Husband attack on his wife she died in hospital in Ludhiana crime news

Ludhiana: पत्नी पर दातर से हमला... पेट की आंतड़ियां आ गई बाहर, अस्पताल में मौत, आरोपी पति करता था शक

Mon, 22 Dec 2025 04:55 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 22 Dec 2025 04:55 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने दातर से महिला पर वार किए थे। महिला के पेट की आंतड़ियां तक बाहर आ गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Husband attack on his wife she died in hospital in Ludhiana crime news
Anuj Crime - फोटो : istock

विस्तार

लुधियाना में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना हैबोवाल के संत नगर इलाके की है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी के बाद उसने पत्नी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी ने बड़ी बेरहमी से हमला किया था, जिससे महिला की पेट की आंतड़ियां बाहर आ गई थी। 

विज्ञापन


मृतक महिला की पहचान गुड्डी के तौर पर हुई है। उसकी अस्पताल में इलाज दौरान उसकी मौत हुई है, जबकि आरोपी मनोज अभी सीएमसी अस्पताल में उपचाराधीन है। आरोपी को अस्पताल से छुट्टी मिलते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वहीं महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन


गुड्डी की बेटी रिंकी ने बताया कि उसकी मां ने दो शादियां की थी। आरोपी मनोज कुमार के साथ करीब चार साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। कुछ समय सही रहने के बाद फिर दोनों में घरेलू विवाद को लेकर अनबन शुरू हो गई। मनोज संतान के लिए पत्नी से झगड़ा करता रहता था। कुछ समय से आरोपी मनोज गुड्डी के चरित्र पर शक करने लगा था। इसे लेकर भी घर में कलेश रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


20 दिसंबर की सुबह पति-पत्नी में घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि पति मनोज ने तेजधार दातर से पत्नी गुड्डी पर हमला कर दिया। मनोज ने उसके शरीर के कई हिस्सों पर वार किया। गुड्डी के पेट की आंतड़िया तक बाहर आ गई। आरोपी ने गुड्डी पर हमला करने के बाद खुद पर भी तेजधार हथियार से हमला कर लिया। दोनों के शोर सुनने के बाद उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल कराया। जहां उनकी हालत को देखते हुए सीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां गुड्डी की मौत हो गई। जबकि मनोज की हालत खतरे से बाहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed