फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Husband arrested for killing wife in Ludhiana of Punjab

पत्नी का 'हत्यारा' पति गिरफ्तार: मारपीट के बाद कपड़े से गला दबा उतारा था मौत के घाट, सिर्फ इस वजह से ली जान

Mon, 10 Jan 2022 08:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 10 Jan 2022 08:40 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की शादी 2013 में हुई थी। पुलिस पूछताछ में जुटी है। 

विज्ञापन
Husband arrested for killing wife in Ludhiana of Punjab
सिमरन की हत्या करने वाले आरोपी पति विक्रांत के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हैबोवाल के आनंद नगर इलाके में रहने वाली सिमरन की हत्या करने वाले उसके पति विक्रांत उर्फ विक्की को थाना हैबोवाल की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी विक्रांत को जस्सियां रोड इलाके से नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी विक्रांत के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया बेसबॉल का डंडा और रुमाल बरामद किया है। जिससे आरोपी ने सिमरन का गला दबाया था। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी सिमरन के किसी व्यक्ति के साथ नाजायज संबंध हैं। जिस वजह से वह नौकरी करना चाहती है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एडीसीपी 3 अश्विन गोतियाल ने बताया कि विक्रांत और सिमरन की शादी 2013 में हुई थी। उसकी एक बेटी और एक बेटा है। आरोपी विक्रांत हलवाई था। कभी-कभी दिहाड़ी पर टैक्सी लेकर चला जाता था। आरोपी विक्रांत शराब पीने का आदी था और अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। 
विज्ञापन


विक्रांत की पत्नी नौकरी करना चाहती थी पर विक्रांत को शक था कि उसकी पत्नी के किसी के साथ नाजायज संबंध है। जिस कारण दोनों का झगड़ा होता था। विक्रांत अक्सर उसके साथ मारपीट करता था और आठ तारीख को आरोपी विक्रांत ने सिमरन के साथ मारपीट की और उसका गला दबा कर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पता चला कि सिमरन के आठ जगहों पर चोट लगी है और गला दबाया गया है। आरोपी अस्पताल से गायब हो गया। एडीसीपी ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी के बारे में पता चला था कि वह हिमाचल की ओर गया है। जिसके बाद आरोपी की तलाश में टीम वहां भी गई थी। आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिली कि जस्सियां रोड पर है तो पुलिस ने वहां से गिरफ्तार किया। एडीसीपी ने बताया कि आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के किसी के साथ नाजायज संबंध है। वह इसलिए नौकरी करना चाहती है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed