{"_id":"9f2ac0844eda12d32f1564a6e0b13214","slug":"heroine-smuggling-two-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन तस्करी करने के आरोपी जीजा साला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेरोइन तस्करी करने के आरोपी जीजा साला गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Sun, 31 Jan 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट के बार्डर इलाके से नशीला पदार्थ लाकर सप्लाई करने वाले जीजा साला को एंटी नारकोटिक्स वन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीस ग्राम हेरोइन बरामद की है।
आरोपियों के कब्जे से एक कार भी बरामद की गई है। आरोपियों को पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी जगजीत सिंह उर्फ लाडी और उसके साले हरदीप सिंह उर्फ लाली के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने कहा कि पुलिस ने जमालपुर स्थित मल्होत्रा चौक के पास नाकाबंदी कर रखी थी। पुलिस ने आरोपियों को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने गाड़ी भगा ली। पुलिस ने आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया। नाकाबंदी से कुछ दूरी पर ही आरोपियों की कार अचानक से बंद पड़ गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन मिली। आरोपी जगजीत सिंह पहले ड्राइवरी करता था।
विज्ञापन
उसके खिलाफ हत्या, जाली करंसी, चोरी और एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। दूसरा आरोपी हरदीप सिंह उसका साला है, वह कुछ साल विदेश में रहा। यहां आने के बाद उसका काम नहीं चला। इसलिए जगजीत ने उसे भी अपने साथ नशा तस्करी में शामिल कर लिया। पूछताछ में सामने आया है कि वह जालंधर और पठानकोट के बॉर्डर एरिया से हेरोइन लेकर आते हैं और शहर के अलग अलग इलाकों में महंगे दामों में बेच देते थे।