फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   friend, sister, whatsapp, group, create

दोस्त की बहन के नाम पर बनाया वाट्सऐप ग्रुप

Sun, 17 Jan 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Sun, 17 Jan 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
friend, sister, whatsapp, group, create
मेहरबान के गांव माछिया कलां के एक युवक ने अपने दोस्त की बहन के नाम पर वाट्सऐप ग्रुप बना दिया। ग्रुप में आरोपी ने करीब 90 लोगों को सदस्य भी बना लिया। आरोपी ने ग्रुप और अपने मोबाइल नंबर पर भी दोस्त की बहन के नाम का ही स्टेटस डाला हुआ था।
विज्ञापन


युवती के भाई को मामले के बारे में तब पता चला जब आरोपी ने उसे भी ग्रुप का सदस्य बनाया। युवती के भाई ने उसे मना किया तो आरोपी ने उसे धमकियां दी। इसके बाद पीड़ित के भाई ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना मेहरबान पुलिस ने गांव माछियां कलां के रघुवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीस जनवरी तक ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


पीड़िता के भाई की शिकायत के मुताबिक उसकी सबसे बड़ी बहन सात साल पहले आस्ट्रेलिया चली गई थी जो पिछले साल वापस आई थी। आरोपी अक्सर उसे उसकी बहन के बारे में गलत बातें बोलता था। जिसका विरोध वह कई बार कर चुका था, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। कुछ समय पहले रघुवीर सिंह ने उसकी बहन के नाम पर एक वाट्सऐप ग्रुप बनाकर उसमें 90 लोगों को सदस्य बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने उसे भी ग्रुप में कुछ समय पहले सदस्य बनाया तो उसे इस बारे में पता चला। ग्रुप में अश्लील वीडियो, फोटो और मैसेज भेजे जाते थे। जिसके बाद उसने ग्रुप को लेफ्ट कर दिया। आरोपी ने उसे फिर से ग्रुप का सदस्य बना लिया। उसने आरोपी से ग्रुप को बंद करने के लिए कहा तो आरोपी ने उसे धमकियां दी। एएसआई सुरेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed