फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   fraud, fraud papers for land, ludhiana fraud

एनआरआई की मौत के बाद बनाए फर्जी दस्तावेज, जमीन कब्जाई 

Sat, 10 Sep 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना) Updated Sat, 10 Sep 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
fraud, fraud papers for land, ludhiana fraud
जाली कागज
एनआरआई की मौत के बाद जाली कागज बनवाकर जमीन जायदाद पर कब्जा करने के मामले में थाना जगरांव की पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला एनआरआई जगमिंदर कौर की शिकायत पर दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान मंडी मुल्लांपुर में रहने वाले मंजीत सिंह, कांग्रेसी नेता चरणजीत अरोड़ा और हरनेक सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने मंजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोप है कि कांग्रेसी नेता चरणजीत अरोड़ा को गिरफ्तार करने के लिए गई पुलिस बैरंग ही लौट आई।  
विज्ञापन


शिकायतकर्ता जगमिंदर कौर के पिता राजिंदर सिंह ईस्सेवाल ने कहा कि उनकी बेटी जगमिंदर कौर की दूसरी शादी एनआरआई द्वारका दास के साथ हुई थी। वह आस्ट्रिया में रहते थे। 2010 में उनके यहां बेटा हुआ। आस्ट्रिया में रहने के कारण द्वारका दास ने अपने एक रिश्तेदार मंजीत सोनी के नाम पर सिर्फ केस लड़ने के लिए पावर ऑफ अटार्नी बनाकर दी हुई थी।
विज्ञापन


मंजीत ने इस अटार्नी की गलत इस्तेमाल कर द्वारका दास की मौत पर दो लोग कांग्रेसी नेता चरणजीत अरोड़ा और हरनेक सिंह को बतौर गवाह बनाते हुए एक जाली वसीयत तैयार करवाई और द्वारका दास की जमीन पर कब्जा करने के लिए माल विभाग में रजिस्टर्ड करने के लिए दी। जब इस मामले के बारे में जगमिंदर कौर को पता लगा तो उसने आस्ट्रिया से एक लिखित शिकायत एनआरआई थाना जगरांव को भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि द्वारका दास एक रजिस्टर्ड वसीयत पहले ही अपने लड़के दिलराज दास के नाम पर बना चुका है। शिकायत की लंबी चली पड़ताल के बाद आईजी एनआरआई महिला विंग मोहाली की तरफ से उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए थे। 


राजिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस जब चरणजीत अरोड़ा को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पहुंचे तो उसे घर के बाहर खड़ा करने के बाद पुलिस वाले चरणजीत के घर के अंदर गए और करीब दो घंटे बाद उसे गिरफ्तार किए बिना चले गए। राजिंदर सिंह ने कहा कि वह इस मामले आईजी एनआरआई महिला विंग के ध्यान में लाकर कांग्रेसी नेता की गिरफ्तारी की मांग करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed