{"_id":"577fcc3c4f1c1b291e7f9a09","slug":"fraud-bank-cash-fraud-in-bhatinda-bhatinda-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में रुपये जमा कराने आया, छह लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में रुपये जमा कराने आया, छह लाख की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Fri, 08 Jul 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा में ठगी के मामले की जांच करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के माल रोड पर स्थित एक बैंक में पैसे जमा करवाने आए एक पेट्रोल पंप कर्मी से एक अज्ञात व्यक्ति छह लाख रुपये से अधिक की राशि लेकर फरार हो गया। उक्त आरोपी पैसे गिनकर जमा करवाने में कारिंदे की मदद कर रहा था। इसी दौरान वह पैसों वाला बैग झपटकर वहां से निकल गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर युवक के साथ-साथ बैंक कर्मियों से पूछताछ की। साथ ही स्थिति का जायजा लेते हुए बैंक में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू की।
एनएफएल के पास स्थित पेट्रोल पंप पर काम करने वाला बृजेश कुमार लगभग 9 लाख 63 हजार रुपये की नगदी लेकर यूनियन बैंक में जमा करवाने के लिए आया था। करीब 2 वह बैंक पहुंचा और पैसे गिनकर जमा करवाने लगा। इस दौरान एक व्यक्ति उसकी पैसे गिनने में मदद करने लगा। बृजेश कुमार ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने उसे पहले 1 लाख 13 हजार और बाद में 5 लाख रुपये गिनकर जमा करवाने को दे दिए, जबकि बाकी वह गिनता रहा। जब उसका ध्यान थोड़ा हटा तो आरोपी पैसे लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
उसने बताया कि आरोपी खुद को बैंक कर्मचारी बताकर करीब 6 लाख 13 की हजार की नगदी लेकर फरार हो गया। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसपी सिटी देसराज, डीएसपी एचएस मान और कोतवाली प्रभारी हरबंस सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस आरोपी का सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस मामले में पुलिस की ओर से की जा रही सुस्त कार्रवाई को लेकर शहर के सभी पंप संचालक एकजुट हो गए।
उन्होेंने कुछ समय के लिए अपने पेट्रोल पंप बंद कर दिए, जिसके बाद लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस मामले संबंधी एसपी सिटी देसराज का कहना था कि वह मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।