फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   fraud, 23 crore c-form vat fraud, ludhiana fraud

23 करोड़ की सी-फार्म वैट की चोरी का खुलासा 

Tue, 20 Sep 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 20 Sep 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
fraud, 23 crore c-form vat fraud, ludhiana fraud
फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic
एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग ने 23 करोड़ रुपये के जाली सी फार्म और वैट चोरी के मामले का परदाफाश किया है। मंडी गोबिंदगढ़ की इकाई वर्ल्ड वाइड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने दिल्ली की एक कंपनी को 23 करोड़ रुपये की स्टील की कुर्सियां बेचने के संबंध में जाली सी फार्म जमा कराने का खुलासा हुआ है। डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर जेके जैन ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


जैन का कहना है कि वर्ल्ड वाइड कंपनी ने दिल्ली की कुछ फर्मों को स्टील की कुर्सियां सप्लाई कीं। यदि कोई कंपनी सूबे से बाहर सामान की सप्लाई करती है तो दो फीसदी सीएसटी लगाकर माल भेजती है। सीएसटी में रियायत लेने के लिए कंपनी को सूबा सरकार के पास सी फार्म जमा कराना पड़ता है। यदि सी फार्म जमा न कराया जाए तो कंपनी को 14.3 फीसदी वैट जमा कराना पड़ता है।
विज्ञापन


डीईटीसी जैन ने कहा कि वर्ल्ड वाइड कंपनी ने 22.53 करोड़ रुपये के 11 अलग अलग तरह के सी फार्म जमा कराए। कंपनी ने सीएसटी में दो फीसदी टैक्स भी जमा कराया था। विभाग को इस लेन देन पर शक हुआ। इसके बाद नई दिल्ली स्थित ट्रेड एवं टैक्स विभाग से तथ्यों का मिलान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के विभाग ने अपने पत्र में साफ किया कि वर्ल्ड वाइड प्रोडक्ट्स द्वारा पेश किए सी फार्म जारी नहीं किए गए हैं। ऐसे में जमा कराए सी फार्म जाली हैं। फर्म को अब 14.3 फीसदी वैट अदा करना था। जैन ने कहा कि फर्म ने अपनी आयकर रिटर्न में भी दो फीसदी वैट अदा करने का जिक्र किया है, जो गैर कानूनी है। जैन ने कहा कि इस संबंध में मंडी गोबिंदगढ़ की पुलिस को केस दर्ज करने के लिए लिखा गया है। साथ ही इस मामले में विभागीय जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed