फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Five accused including woman arrested in murder of former kabaddi player in Jagraon

पूर्व कबड्डी खिलाड़ी मर्डर केस: हत्या में महिला भी शामिल, जगरांव पुलिस ने पांच दबोचे, मुख्य आरोपी अभी फरार

Wed, 07 Jan 2026 07:37 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 07 Jan 2026 07:37 PM IST
सार

लुधियाना के जगरांव के गांव मानूके में तीन दिन पहले पूर्व कबड्डी खिलाड़ी गगनदीप सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। 

विज्ञापन
Five accused including woman arrested in murder of former kabaddi player in Jagraon
police crime - फोटो : istock

विस्तार

लुधियाना के जगरांव के गांव मानूके में 5 जनवरी को पूर्व कबड्डी खिलाड़ी व बाउंसर गगनदीप सिंह उर्फ बाबा की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा और कस दिया है। इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में एक महिला समेत पांच और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले जगरांव पुलिस ढुडीके निवासी गुरदीप सिंह को दबोच चुकी थी। अब थाना हठूर पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए प्रभजोत सिंह, जसप्रीत सिंह, बलविंदर दास, सुखदेव सिंह और महिला गगनप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने पहले इस मामले में धारा 103, 303(2), 126(2), 351(2), 190, 191(3) बीएनएस व 25, 54, 59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। अब पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद केस में धारा 249 और 61(2) बीएनएस भी जोड़ दी गई है, जिससे आरोपियों की मुश्किलें कई गुना बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

 
थाना हठूर के इंचार्ज कुलदीप सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा है कि मुख्य आरोपी समेत बाकी सभी फरार साथियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में आधा दर्जन से ज्यादा पुलिस टीमें लगातार दबिशें दे रही हैं। हत्या की साजिश में शामिल कोई भी शख्स नहीं बचेगा। जांच अधिकारी ने साफ संकेत दिए कि पुलिस इस केस में आर-पार के मूड में है और आने वाले समय में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मृतक गगनदीप सिंह का अंतिम संस्कार गांव के श्मशानघाट में कर दिया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह था पूरा मामला
31 दिसंबर 2025 को हुई एक मामूली तकरार ने खौफनाक रूप ले लिया। रंजिश इस कदर बढ़ी कि दो गुट आमने-सामने आ गए। 5 जनवरी को गांव मानूके की दाना मंडी में दोनों गुटों के टकराने पर आरोपी गुरसेवक सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूर्व कबड्डी खिलाड़ी गगनदीप सिंह को गोली मार दी, जिससे उसकी  मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में गुरसेवक सिंह, गुरदीप सिंह, प्रदीप दास, निक्का सिंह, जसपाल सिंह उर्फ हंसा समेत 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पहले गुरदीप सिंह की गिरफ्तारी हुई और अब पांच और आरोपियों को पकड़कर कुल 6 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed