फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   financer shoot in ludhiana, shoot on walker, financer murder in ludhiana

सैर कर रहे फाइनेंसर को गोलियों से भूना

Thu, 10 Mar 2016 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना) Updated Thu, 10 Mar 2016 10:49 AM IST
विज्ञापन
financer shoot in ludhiana, shoot on walker, financer murder in ludhiana
गांव गोरिसियां में चली गई के दौरान हुई मौत के बाद घटना स्थल का जायजा लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
गांव धोथड़ निवासी फाइनेंसर को बुधवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भून दिया। फाइनेंसर सुबह साइकिल पर सैर करता हुआ जब गांव गोरसियां मक्खन के नजदीक प्राइमरी स्कूल के पास पहुंचा तो गाड़ी में सवार अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला बोल दिया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान जुगराज सिंह के तौर पर हुई है। उसकी मुल्लांपुर दाखा में फाइनेंस कंपनी थी और वह प्रापर्टी डीलिंग का भी काम करता था। गांव में बने जिम में व्यायाम कर रहे युवकों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। एसएसपी लुधियाना देहाती रवचरण सिंह बराड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की बारीकी से पड़ताल की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जुगराज अपनी पुश्तैनी जमीन में खेती भी करता था। वह अपने पड़ोसी के साथ सैर पर जाता था और हमेशा अपने पास लाइसेंसी पिस्टल रखता था, लेकिन वीरवार को उसके पास पिस्टल भी नहीं था। थाना सिंधवा बेट में आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed