{"_id":"6852b7422ca25b46eb0bf321","slug":"fast-food-shop-shopkeeper-drug-smuggler-arrested-in-ludhiana-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: लुधियाना में फास्ट फूड की दुकान... बर्गर- टिक्की नहीं बिक रहा था कुछ और ही, पुलिस ने दबोचा दुकानदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: लुधियाना में फास्ट फूड की दुकान... बर्गर- टिक्की नहीं बिक रहा था कुछ और ही, पुलिस ने दबोचा दुकानदार
Wed, 18 Jun 2025 06:25 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 18 Jun 2025 06:25 PM IST
सार
लुधियाना में फास्ट फूड की दुकान चलाने वाले दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी दुकान में फास्ट फूड की आड़ में काला कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक फास्ट फूड की दुकान में बर्गर, आलू टिक्की समेत खाने-पीने के सामान के साथ कुछ और ही बिक रहा था। पुलिस को इसकी भनक लगी तो दुकान पर पहुंची। पुलिस को देख दुकानदार के हाथ पैर फूल गए। इससे पहले की दुकानदार मौका पर वहां से भाग निकलता पुलिस ने उसे दबोच लिया। दुकानदार के पकड़े जाने के बाद उसके काले कारोबार का भी खुलासा हुआ। दरअसल दुकानदार फास्ट फूड की दुकान की आड़ में नशा तस्करी का धंधा कर रहा था।
विज्ञापन
फास्ट फूड की दुकान की आड़ में हेरोइन तस्करी करने वाले तस्कर को थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह किसी को हेरोइन की सप्लाई देने जा रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पुलिस ने 120 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी गांव कासाबाद निवासी विक्रांत हीर उर्फ बंटी है, जिसके खिलाफ पुलिस ने नशा तस्करी का मामला दर्ज किया है। उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जांच अधिकारी एएसआई जतिंदर सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी फास्ट फूड की दुकान चलाता है और उसी की आड़ में हेरोइन सप्लाई करता था। आरोपी तरनतारन के तस्करों से हेरोइन की खेप लाकर सप्लाई करता है।
विज्ञापन
हेरोइन व प्रतिबंधित गोलियों सहित दो गिरफ्तार
फगवाड़ा की थाना सतनामपुरा पुलिस ने एक युवक को 10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी रोहित निवासी खड़कूवाल (एसबीएस नगर) से पूछताछ की जा रही है। वहीं, थाना सिटी पुलिस ने 60 प्रतिबंधित गोलियों सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। एएसआई जितेंद्र पाल के अनुसार आरोपी की पहचान शिवा निवासी गली नंबर 4 गोविंदपुरा फगवाड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन