फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   farmer suicide, suicide in bhatinda, crop destroy bhatinda

कर्ज से परेशान किसान ने लगाया फंदा

Fri, 11 Mar 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Fri, 11 Mar 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
farmer suicide, suicide in bhatinda, crop destroy bhatinda
आत्‍महत्‍या - फोटो : file
जिले में किसानों की ओर से खुदकुशी करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसके तहत मार्च माह में अकेले बठिंडा जिले के पांच किसानों ने कर्जे और फसल बर्बाद होने से परेशान होकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


गांव बंगी निहाल सिंह में कर्ज से परेशान एक किसान ने वीरवार रात को अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान कुलवंत सिंह (50) के तौर पर हुई है। मृतक किसान के परिजनों के अनुसार कुलवंत सिंह पर सरकारी व गैर सरकार 10 लाख रुपये से अधिक का कर्ज था। इस वजह से वह बीते कई दिनों से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन


वीरवार रात को उसने अपने खेत में बने घर के बाहर पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक किसान अपने पीछे दो लड़कियों और पत्नी को छोड़ गया है। गांववालों ने बताया कि उक्त किसान ने कुछ माह पहले ही अपनी बड़ी बेटी की शादी की थी। इसके लिए उसने बैंक से काफी कर्ज भी लिया था। अब वह बैंक की किस्त वापस करने में असमर्थ था। गांववालों ने सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को कम से कम दस लाख रुपये मुआवजा दिया जाए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed