{"_id":"688759cacc4cda89c40a1543","slug":"doctor-beat-up-woman-live-in-relationship-inserted-bottle-in-her-private-part-ludhiana-crime-news-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Crime: डॉक्टर ने महिला के प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल, 15 साल से लिव इन... दो बच्चे भी, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab Crime: डॉक्टर ने महिला के प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल, 15 साल से लिव इन... दो बच्चे भी, आरोपी फरार
Mon, 28 Jul 2025 04:36 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 28 Jul 2025 04:36 PM IST
सार
लुधियाना में एक डॉक्टर ने लिव इन में रहने वाले महिला के साथ मारपीट की है। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : AI Photo
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में एक डॉक्टर ने लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहने वाली महिला के प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल डाल दी। इतना ही नहीं डॉक्टर ने महिला के साथ मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकियां भी दी। महिला ने यह गंभीर आरोप लुधियाना के प्रतिष्ठित डॉ. सुमित सोफत पर लगाए हैं। महिला ने थाना डिवीजन आठ में चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पुलिस उच्चाधिकारियों के पास शिकायत दी थी। मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन स्थित हीरा सिंह रोड पर रहने वाले डॉ. सुमित सोफत के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोपी डॉ. सुमित सोफत फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक वह डॉ. सुमित सोफत के साथ पिछले 15 वर्षों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। आरोपी उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। डॉ. सुमित सोफत और महिला का एक बेटा है और एक बेटी भी है।
विज्ञापन
पत्नी को छोड़ पीड़िता के साथ लिव इन में रह रहा था आरोपी
महिला ने आरोप लगाया है कि पिछले करीब छह महीने से आरोपी डॉ. सुमित सोफत उसके साथ मारपीट कर रहा था। महिला ने बताया कि वह लिव इन रिलेशन वाले रिश्ते को खत्म कर डॉ. सुमित सोफत से शादी करना चाहती थी। जब भी वह आरोपी को शादी करने के लिए बोलती तो वह टाल मटोल करता रहा। कुछ समय पहले पीड़िता को पता चला कि आरोपी डॉ. सुमित सोफत की किसी महिला डॉक्टर के साथ शादी हो चुकी है। वह पत्नी को छोड़ कर पीड़िता साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। जब पीड़िता ने आरोपी डॉक्टर को पहली पत्नी से तलाक लेने की बात की तो आरोपी डॉ. सुमित सोफत ने उसके साथ मारपीट की और कई तरह की धमकियां दी।
आरोपी ने शराब के नशे में की जबरदस्ती, फाड़े कपड़े
पीड़िता ने आरोप लगाया कि 26 जुलाई की रात डॉ. सोफत ने शराब के नशे में उनके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो डॉक्टर ने उसे धक्का देकर बिस्तर पर गिरा दिया। पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की। डॉक्टर ने हद पार करते हुए बीयर की खाली बोतल उनके प्राइवेट पार्ट में डाल कर चोट पहुंचाई। पीड़िता किसी तरह वहां से भागी और गुरुद्वारा में रात बिताई।
क्या कहती है पुलिस
थाना डिविजन आठ के एसएचओ सब इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी डॉ. सोफत अभी फरार है। उसकी तलाश में टीम घर पर कई थी, लेकिन वह नहीं मिला। आरोपी की तलाश के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।