फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   debt-ridden farmer kill himself in Halwara

Punjab: हलवारा में कर्ज के तले दबे किसान ने दी जान, सिर पर था 20 लाख का लोन... घर पर आते थे रिकवरी वाले

Tue, 11 Nov 2025 08:50 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 11 Nov 2025 08:50 PM IST
सार

लुधियाना के हलवारा में कर्ज से परेशान गांव कोठे प्रेमसर के किसान सुखविंदर सिंह (45) ने घर में जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
debt-ridden farmer kill himself in Halwara
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना के हलवारा में कर्ज से परेशान गांव कोठे प्रेमसर के किसान सुखविंदर सिंह (45) ने घर में जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सुखविंदर सिंह पर कृषि संस्थानों और बैंक का 20 लाख रुपये से अधिक कर्ज था। इससे वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। सुखविंदर के पास एक एकड़ से भी कम जमीन थी। वो खेतीबाड़ी के साथ दुधारू पशुपालन भी करता था। मंगलवार सुबह उसने घर में कीटनाशक दवाई निगल ली। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। सिविल अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


मृतक किसान सुखविंदर के परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी हैं। मुश्किल से परिवार का भरणपोषण कर रहे सुखविंदर के घर बैंक के रिकवरी अधिकारी अब लगातार आ रहे थे, लेकिन कर्ज वापसी का कोई हल नहीं हो पा रहा था, जिंदगी की तकलीफों से हारकर सुखविंदर ने मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन


एसएमओ के खिलाफ की नारेबाजी
किसान सुखविंदर सिंह की आत्महत्या के संबंध में पुलिस कार्रवाई करवाने को लेकर गांव की पंचायत और उसके परिजनों द्वारा सिविल अस्पताल की एसएमओ को पुलिस थाने में ऑनलाइन रिपोर्ट भेजने के लिए आवेदन किया, काफी समय निकल जाने के बाद जब एसएमओ से बात की गई तो कहा गया कि रिपोर्ट ऑनलाइन थाने भेज दी गई है। जब परिवार और गांव वासी थाने पहुंचे तो वहां से पता चला कि रिपोर्ट नहीं आई। इसके बाद सभी दोबारा अस्पताल पहुंचे। गुस्साए लोगों ने एसएमओ के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा होने पर पुलिस भी पहुंच गई और आनन-फानन में एसएमओ ने अपने कर्मचारी के माध्यम से थाने में रिपोर्ट भेजी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed