फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   death certificate, alive husbands death certificate submit for passport, ludhiana passport

जिंदा पति का डेथ सर्टिफिकेट लगाकर महिला ने बनवाया पासपोर्ट

Thu, 23 Jun 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 23 Jun 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
death certificate, alive husbands death certificate submit for passport, ludhiana passport
फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic
 एक महिला ने अपने जिंदा पति का डेथ सर्टिफिकेट लगाकर अपना पासपोर्ट बनवा लिया। महिला ने पासपोर्ट तो बनवाया ही साथ ही दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन


दूसरे पति को पहली शादी के बारे में कोई भी जानकारी देना उसने मुनासिब नहीं समझा। आरोपी महिला के पति को सारी बात उस समय पता चली जब महिला उसे घरेलू मामलों में फंसाकर ब्लैकमेल करने लगी। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस कमिश्नर को दी। पुलिस ने मामले की जांच की तो सारे आरोप सही पाए गए। पुलिस ने प्रकाश सिंह की शिकायत पर उसकी पत्नी गांव रंगिया निवासी गुरप्रीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। 

शिकायतकर्ता प्रकाश सिंह ने कहा कि गुरप्रीत सिंह के साथ उसकी शादी 2007 में हुई थी। शादी करते समय प्रकाश को यह मालूम तक नहीं था कि गुरप्रीत की दूसरी शादी है। शादी के बाद गुरप्रीत ने पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया। पासपोर्ट में प्रकाश के नाम की जगह उसने अपने पहले पति का डेथ सर्टिफिकेट लगा दिया।
विज्ञापन


पूरी इंक्वायरी के बाद उसका पासपोर्ट बन गया। कुछ समय बाद गुरप्रीत ने प्रापर्टी के लिए प्रकाश सिंह को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब प्रकाश ने जांच की तो उसे पता चला कि गुरप्रीत की उसके साथ दूसरी शादी हुई है। उसने अपने पासपोर्ट पर पहले पति का नाम लिखने के बजाय उसका डेथ सर्टिफिकेट लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने कहा कि आरोपी महिला अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed