फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   dead body, dead body found in auto, ludhiana dead body found

बंद ऑटो में मिला युवक का शव

Sat, 09 Jul 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 09 Jul 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
dead body, dead body found in auto, ludhiana dead body found
मौत - फोटो : file
बहादुर के रोड चुंगी के पास प्रताप सिंह वाला के रहने वाले ऑटो ड्राइवर मंदीप सिंह का शव सारा दिन बंद ऑटो में पड़ा रहा। शक होने पर लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पहले तो आशंका जताई गई कि युवक की हत्या करने के बाद शव को ऑटो में रखा गया है, लेकिन जांच के दौरान पुलिस को वहां से एक सीरिंज भी मिली। जिसके बाद पुलिस आशंका जता रही है कि मंदीप की मौत नशे के ओवरडोज से हुई है। वहीं मंदीप के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने मंदीप का विसरा जांच के लिए भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


मंदीप के परिजनों ने कहा कि वह सामान ढोने वाला ऑटो चलाता था। वीरवार रात को उसने अपने परिजनों को फोन पर सूचना दी कि वह किसी काम से अपने दोस्त के साथ जा रहा है। उसे घर आने में कुछ देर हो जाएगी। देर रात तक घर न आने पर परिजनों ने उसे फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय बाद मंदीप का फोन बंद आने लगा। वह उसके दोस्त के घर गए तो वह वहां से भाग गया। उन्होंने मंदीप की तलाश शुरू कर दी। बाद में उन्हें पता चला कि बहादुर के रोड पर ऑटो में एक युवक का शव पड़ा है। जब वह वहां पहुंचे तो शव मंदीप का था। पीसीआर मुलाजिमों ने उन्हें सारी बात बताई। 


परिजनों ने आरोप लगाया कि मंदीप के दोनों हाथ बंधे हुए थे। जांच अधिकारी दलजीत सिंह ने कहा कि मंदीप के शव के पास एक सीरिंज भी मिली है। आशंका है कि उसकी मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। शव गर्मी में पड़ा रहा है। जिस कारण उसकी त्वचा का कुछ हिस्सा जला हुआ है। उन्होंने कहा कि विसरा जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed