फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   dalit, old, man, scold, financer, case

दलित बुजुर्ग को धमकाया, फाइनेंसर पर केस दर्ज

Sat, 23 Jan 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला/फतेहगढ़ साहिब Updated Sat, 23 Jan 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
dalit, old, man, scold, financer, case
थाना सरहिंद पुलिस ने एक फाइनेंसर पर एक दलित बुजुर्ग को धमकाने और उसे खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों सरहिंद के वार्ड नंबर आठ निवासी शेर सिंह ने फाइनेंसर करमजीत सिंह निवासी हमायूंपुर सरहिंद की धक्केशाही से तंग आकर जहर निगलकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाना गया। फिलहाल वह स्वस्थ है।
विज्ञापन


शेर सिंह की पत्नी ने बताया कि उसके पति ने 2008 में फाइनेंसर करमजीत सिंह के पास अपना मकान गिरवी रखकर तीन लाख रुपये बेटी की शादी के लिए कर्ज लिया था। इसमें से दो लाख रुपये उन्होंने 4 माह में ही लौटा दिए थे, लेकिन फाइनेंसर ने यह कह कर उनको रसीद नहीं दी थी कि अभी उनके पास लॉकर की चाबी नहीं है। फाइनेंसर के पास मकान का बयाना लिखा होने के कारण उसने कोर्ट में शेर सिंह के खिलाफ केस दायर कर दिया। उन्होंने लोगों की मदद से फाइनेंसर को ऐसा ना करने और बाकी पेमेंट भी ब्याज समेत चुकता करने का वादा किया।
विज्ञापन


इसी दौरान फाइनेंसर उनकी पहले दी हुई दो लाख रुपये की पेमेंट से मुकर गया। शेर सिंह द्वारा पहले दिए दो लाख रुपयों की रसीद न होने के चलते कोर्ट ने उनकी जमीन की रजिस्टरी करवाने का फैसला सुना दिया। इसकी रजिस्टरी वीरवार को होनी थी। 19 जनवरी को उसके पति दोबारा पैसे देने के लिए फाइनेंसर के पास गए, लेकिन उसने पैसे लेने से इंकार कर दिया और 24 लाख रुपये की मांग कर डाली। परेशान होकर शेर सिंह ने जहर निगल लिया।  थाना सरहिंद के एसएचओ गुरवंत सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच सहायक थानेदार करतार सिंह कर रहे हैं और पुलिस ने फाइनेंसर करमजीत सिंह पर एससी एक्ट, धारा 323 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed