फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Cyber Fraud with man of Ludhiana in name of credit card enquiry by Woman swindler from Gujarat

Ludhiana: क्रेडिट कार्ड की इन्क्वायरी के नाम पर खाते से उड़ाए सवा लाख, अहमदाबाद की महिला ने की ठगी

Fri, 17 Feb 2023 04:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 17 Feb 2023 04:08 PM IST
सार

विजय कुमार ने बताया कि तीस जून 2022 को उसे एक नंबर से फोन आया कि वह क्रेडिट कार्ड कंपनी की तरफ से बात कर रही है। क्रेडिट कार्ड की इन्क्वायरी के नाम पर बात होने लगी। महिला ने विजय शर्मा से उसका आधार कार्ड नंबर और अन्य डिटेल ले ली। जिसके बाद उसके खाते से करीब 1.22 लाख रुपये की नकदी उड़ गई।

विज्ञापन
Cyber Fraud with man of Ludhiana in name of credit card enquiry by Woman swindler from Gujarat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

क्रेडिट कार्ड की इन्क्वायरी के नाम पर गुजरात के अहमदाबाद की एक महिला ठग ने लुधियाना के व्यक्ति के खाते से करीब सवा लाख रुपये उड़ा दिए। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस कमिश्नर को दी। जांच के बाद थाना शिमलापुरी की पुलिस ने शिमलापुरी स्थित प्रीत नगर निवासी विजय कुमार शर्मा की शिकायत पर गुजरात के अहमदाबाद की चाणक्य सोसायटी निवासी मीनाक्षी परमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में विजय कुमार ने बताया कि तीस जून 2022 को उसे एक नंबर से फोन आया कि वह क्रेडिट कार्ड कंपनी की तरफ से बात कर रही है। क्रेडिट कार्ड की इन्क्वायरी के नाम पर बात होने लगी। महिला ने विजय शर्मा से उसका आधार कार्ड नंबर और अन्य डिटेल ले ली। जिसके बाद उसके खाते से करीब 1.22 लाख रुपये की नकदी उड़ गई। पैसे निकलने के बाद तुरंत महिला ने फोन काट दिया। जब उसे बैंक से पैसे निकलने का मैसेज आया तो उसे पता चला कि वह ठगी का शिकार हो चुका है। उसने तुरंत उसी नंबर पर फोन लगाना चाहा। लेकिन फोन बंद आने लगा। उसने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस द्वारा मामले की लंबी जांच के बाद पता चला कि इस ठगी को अंजाम देने वाली महिला गुजरात में रहती है। पुलिस ने आरोपी महिला पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए अब गुजरात जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed