फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   crime, rings stolen from old woman in ludhiana, ludhiana stole

बुढ़ापा फंड दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग से अंगुठियां ठगी 

Sun, 08 May 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 08 May 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
crime, rings stolen from old woman in ludhiana, ludhiana stole
वारदात
गुरुद्वारा साहिब से माथा टेक घर जा रही बुजुर्ग महिला को एक नौसरबाज ने रोका और उसे पूर्व अकाली मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया के दफ्तर से तीन हजार रुपये बुढ़ापा फंड दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद धोखे से महिला के हाथों में पहनी दो सोने की अंगुठियां लेकर फरार हो गया। अंगुठियों की कीमत करीब 65 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला कुलवंत कौर ने घर पहुंच कर सारी बात अपने बेटे मिलर गंज के रहने वाले चरणजीत सिंह को बताई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने वृद्धा की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली है, मगर दूर होने के कारण आरोपी के चेहरे की पहचान नहीं हो पा रही। फुटेज कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed