{"_id":"686225ccc97f1b843b0304c2","slug":"cousin-brothers-stabbed-man-in-head-in-ludhiana-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाइयों की दंबगई: पहले बहन को भगाकर ले गए, अब सिर में मारा चाकू; पत्नी-बेटी को उठाने की दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चचेरे भाइयों की दंबगई: पहले बहन को भगाकर ले गए, अब सिर में मारा चाकू; पत्नी-बेटी को उठाने की दी धमकी
Mon, 30 Jun 2025 03:13 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 30 Jun 2025 03:13 PM IST
सार
निसार खान का परिवार उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद स्थित गांव अहमदनगर का रहने वाला है। आरोपी दबंग भाई और निसार खान का परिवार भारतीय वायु सेना केंद्र हलवारा और सुधार बाजार के आसपास काम करते रहे हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के जिला संभल के गांव खाटी निवासी तीन दबंग चचेरे भाइयों ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपी पहले पीड़ित की 22 वर्षीय बहन को भगा ले गए थे। अब उन्होंने पीड़ित को उसकी पत्नी व बेटी को उठाने की धमकी दी है।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार आरोपियों ने सीवी गोले ऑडिटोरियम के पास रेहड़ी लगाने वाले रौनक अली के बड़े बेटे निसार खान के सिर में चाकू मार कर उसे घायल कर दिया। उसके सिर में दस टांके आए हैं।
निसार खान का परिवार उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद स्थित गांव अहमदनगर का रहने वाला है। आरोपी दबंग भाई और निसार खान का परिवार भारतीय वायु सेना केंद्र हलवारा और सुधार बाजार के आसपास काम करते रहे हैं।
विज्ञापन
निसार खान के भाई लल्ला मियां ने बताया कि करीब महीने पहले तीनों आरोपी उनके गांव अहमदनगर से उनकी 22 वर्षीय बहन को भगा ले गए थे। उसके पिता रौनक अली ने संभल में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था, लेकिन उनकी बहन ने थाने में जाकर आरोपियों के हक में बयान दे दिए थे। इसके बाद उनके पिता ने बहन से सारे रिश्ते तोड़ दिए। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए। रविवार को आरोपियों ने निसार खान पर हमला कर उसकी पत्नी व बेटी को उठाने की धमकियां दीं।
लल्ला मियां ने बताया कि उन्होंने आरोपी आकाश, यशपाल और सुखबीर के खिलाफ थाना सुधार में शिकायत दी है। पुलिस सरकारी अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। थाना सुधार के प्रभारी जसविंदर सिंह ने कहा कि सोमवार को मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संभावना है कि आरोपी उत्तर प्रदेश भाग गए होंगे।