Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Class 12 student commits suicide after being accused of theft in Fatehgarh Sahib

Punjab: जिस छात्रा से दोस्ती... उसके घर वालों ने 12वीं के छात्र पर लगाया चोरी का आरोप, आहत युवक ने दे दी जान

Mon, 10 Nov 2025 06:05 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 10 Nov 2025 06:05 PM IST
सार

एक ही स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं के छात्र की 8वीं की छात्रा से दोस्ती थी। छात्रा के परिवार वालों ने युवक पर चोरी का आरोप लगा दिया, इससे आहत युवक ने अपनी जान दे दी। 

विज्ञापन
Class 12 student commits suicide after being accused of theft in Fatehgarh Sahib
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में युवक को 8वीं कक्षा की छात्रा से दोस्ती महंगी पड़ गई। नाबालिग छात्रा के परिवार वालों ने लड़के पर गहने चोरी करने का आरोप लगा दिया। इतना ही नहीं युवक के घर जाकर उसके परिवार को भी धमकाया। इससे आहत होकर युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


मामला फतेहगढ़ साहिब के गांव गुरधनपुर का है। चोरी के आरोप से युवक इतना आहत को गया कि उसने मौत को गले लगा लिया। मृतक की पहचान 19 वर्षीय अनरीत सिंह के तौर पर हुई है। वह 12वीं कक्षा का छात्र था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी का आरोप लगाने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन




डीएसपी कुलबीर सिंह संधू ने बताया कि मृतक अनरीत सिंह के स्कूल में नाभा की रहने वाली एक नाबालिग 8वीं कक्षा में पढ़ती है। दोनों की जान पहचान थी। कुछ दिनों पहले लड़की की मां जसवीर कौर और दादा गुरमीत सिंह फतेहगढ़ साहिब के गांव गुरधनपुर में अनरीत सिंह के घर आए। उन्होंने अनरीत पर आरोप लगाया गया कि उसने उनकी बेटी को बहला फुसला कर 5 तोले सोना हड़प कर लिया है। इस दौरान काफी बहस हुई थी और नाभा से आए जसवीर कौर व गुरमीत सिंह ने अनरीत सिंह के साथ साथ उसके परिवार को धमकाया था। अनरीत सिंह इसे अपनी बेइज्जती महसूस करने लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


25 अक्टूबर को अनरीत सिंह ने घर में पड़ी कीटनाशक दवा निगल ली। इसके बाद अनरीत की हालत बिगड़ गई। परिवार वालों ने उसे डीएमसी लुधियाना भर्ती कराया था। वहां इलाज के दौरान 8 नवंबर को उसकी मौत हो गई। 


डीएसपी संधू ने बताया कि मृतक के पिता गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को बेटे की हत्या के लिए उक्त छात्रा के परिवार को जिम्मेदार ठहराते हुए शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने नाभा की अर्जन कॉलोनी की रहने वाली जसवीर कौर को गिरफ्तार कर लिया। गुरमीत सिंह अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed