फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   clash, clash between akalis in bhatinda, bhatinda clash

गांव भगता भाईका के पंचायत चुनाव में दो अकाली गुट भिड़े

Sun, 24 Jul 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sun, 24 Jul 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
clash, clash between akalis in bhatinda, bhatinda clash
चुनाव के दौरान हुए झगडे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के साथ लोग बहस करते हुए । - फोटो : अमर उजाला
जिले के गांव भगता भाईका में रविवार को ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान दो अकाली गुट आपस में भिड़ गए। सरपंच के पद के लिए अकाली समर्थक सूबेदार दलजीत सिंह के हक में आए बाहरी अकाली वर्करों को बागी अकालियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। उन पर तेजधार हथियारों के अलावा ईंटें पत्थरों से भी हमला किया। 
विज्ञापन


झगडे़ की चपेट में आकर कांग्रेसी समर्थक छोटी कौर, सुखचैन सिंह, कृष्ण सिंह और सुखदेव सिंह घायल हो गए। उन्हें स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण रहा और बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस फोर्स ने बड़ी मुश्किल से मोर्चा संभाला।
विज्ञापन


भगता के सुरजीत नगर में पहली बार ग्राम पंचायत के चुनाव में सरपंच पद के लिए अकाली दल से सूबेदार दलजीत सिंह, बागी अकाली सुखमंदर सिंह और कांग्रेस से हाकम सिंह उतरे थे। आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और बीएसपी ने इस चुनाव में हिस्सा नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चुनाव के दौरान किसी बात पर अकाली उम्मीदवार और बागी अकाली उम्मीदवार के समर्थकों में झड़प हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से तेजधार हथियारों और ईट पत्थरों का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान अपना मतदान कर वापस आ रहे चार कांग्रेसी वर्करों को गंभीर चोटें लगी हैं। पुलिस का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। 

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजवंत सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि अकाली उम्मीदवार ने बाहर से बड़ी गिनती में अपने समर्थन में गुंडा तत्वों को बुलाया था, जिन्होंने शांतिपूर्वक चल रहे चुनाव का माहौल बिगाड़ा है। कांग्रेसी नेता ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि वह अकाली गुंडा तत्वों पर सख्त कार्रवाई करें। 


मौके पर भारी पुलिस फोर्स समेत पहुंचे थाना प्रभारी अंग्रेज सिंह ने बड़ी मुश्किल से तनावपूर्ण माहौल पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी की ओर से उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। अंग्रेज सिंह ने बताया कि जब कोई शिकायत आएगी तो वह तुरंत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed