फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Chief sevadar of Thath Charan Ghat accused of Misdeed arrested

Ludhiana: ठाठ चरणघाट के मुख्य सेवादार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 02 Sep 2024 12:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 Sep 2024 12:51 PM IST
सार

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी सेवादार ने उसे शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। मामला सामने आने पर आरोपी ने दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दे दी।

विज्ञापन
Chief sevadar of Thath Charan Ghat accused of Misdeed arrested
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

जगरांव शहर के अखाड़ा नहर के नजदीक बनी ठाठ चरणघाट के मुख्य सेवादार पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


महिला ने यह मामला सिख जत्थेबंदियों के सामने उठाया। इस संबंधी पता चलते ही आस पास के गांवों के सरपंच भी घटना स्थल पर पहुंचे, जहां बाबा पहले राजीनामे को लेकर दबाव बनाता रहा लेकिन महिला ने इंसाफ की मांग करते आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। 
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए बाबा बलजिंदर सिंह पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि बाबा पिछले दो साल से उससे बात कर रहा था, जिसके चलते बाबा ने उसे शादी कर एक साथ रहने को कहते हुए संबंध बनाने को कहा। महिला ने बताया कि बाबा उसके साथ कई बार संबंध बना चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पर धारा 69, 351 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed