फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   case, crown chitfund company fraud case in bhatinda, bhatinda case

क्राउन चिट फंड कंपनी के एमडी पर एक करोड़ 11 लाख की ठगी का आरोप केस

Mon, 18 Apr 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Mon, 18 Apr 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
case, crown chitfund company fraud case in bhatinda, bhatinda case
धोखा - फोटो : demo pic
क्राउन चिट फंड कंपनी की ठगी के शिकार लोग लगातार पुलिस के पास पहुंचने शुरू हो गए हैं। इसके तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने भूपिंदर कपूर की शिकायत पर उक्त कंपनी के एमडी जगजीत सिंह पर एक करोड़ 11 लाख से अधिक की ठगी मारने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में भूपिंदर कपूर ने बताया कि जगजीत सिंह निवासी अमृतसर ने उसे मोटी कमाई व ब्याज का झांसा देकर उसके रुपये अपनी क्राउन कंपनी में निवेश करवाए। इसके झांसे में आकर उसने अपने अन्य दोस्तों की एक करोड़ 11 लाख से अधिक की रकम निवेश करवा दी थी। कुछ समय के बाद जगजीत सिंह ने उन्हें ब्याज देना बंद कर दिया और अन्य ग्रुप में रकम निवेश करवाने की एवज में 3 लाख की कई किस्तें उससे नकद ले गया।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि न तो उक्त कंपनी के एमडी ने उसके रुपये वापस किए और न ही उसको ब्याज दिया। इसके चलते उसने उसके साथ एक करोड़ 11 लाख से अधिक की ठगी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सिवल लाइन पुलिस के अधिकारी चरनजीत सिंह ने बताया कि क्राऊन कंपनी की ठगी के शिकार व्यक्ति भूपिंदर कपूर की शिकायत पर कंपनी के एमडी जगजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कंपनी की ठगी के शिकार जसविंदर सिंह सोमवार को अपने परिवार समेत आईजी जतिंदर जैन को मिले। उन्होंने उक्त आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।


पीड़ित जसविंदर सिंह का कहना था कि अगर पुलिस पीएस मिट्ठा और उसके भाई डॉ. रणजीत सिंह को गिरफ्तार नहीं करती तो वह अपने परिवार समेत खुदकुशी करने पर मजबूर हो जाएगा। आईजी जतिंदर जैन से संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed