फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   businessman, house, seven, lakhs, theft

कारोबारी के घर से सात लाख की चोरी

Mon, 01 Feb 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Mon, 01 Feb 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
businessman, house, seven, lakhs, theft
चोर गिरोह के सदस्यों ने टिब्बा रोड के इलाके जीके विहार में स्थित कारोबारी के घर को निशाना बनाया। चोर घर की दीवार फांदकर घर में घुसे और अलमारियों के ताले तोड़ कर करीब सात लाख का सामान चुरा ले गए। घटना के समय कारोबारी और उसकी पत्नी घर पर नहीं थे। जब कारोबारी की पत्नी घर पहुंची तो घटना का पता चला। सूचना के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कारोबारी नवैश नैयर की पत्नी प्रिया की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नवैश ने बताया कि उनकी दशमेश नगर में नट-बोल्ट की फैक्टरी है। 27 जनवरी को कारोबार के सिलसिले में वह काम से बाहर चले गए और उनकी पत्नी घर को लॉक लगाकर ऋषि नगर स्थित अपने मायके चली गई। रविवार शाम को वह वापस घर पहुंचे। जब अंदर गए तो घर के कमरों के ताले टूटे हुए थे और अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन


चोर उनके घर से 15 हजार की नगदी, करीब 25 तोले सोने के गहने, चांदी के गहने, एक एलसीडी, सिलेंडर, मोबाइल और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। नवैश के मुताबिक उन्हें करीब सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है। नैयर ने पुलिस जांच में अपनी नौकरानी पर शक जाहिर किया है। पुलिस मामले की जांच के लिए इलाके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। जांच अधिकारी राजिंदरपाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed