फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Bullets fired on car of former Congress MLA Sanjay Talwar in Ludhiana

Ludhiana: कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय तलवाड़ की गाड़ी पर फायरिंग, घर के बाहर खड़ी थी इनोवा, जांच शुरू

Sat, 12 Oct 2024 01:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 12 Oct 2024 01:39 PM IST
सार

जिला कांग्रेस के प्रधान संजय तलवाड़ का घर साऊथ सिटी इलाके में स्थित जनपथ इस्टेट में है। घर के बाहर उनकी इनोवा कार खड़ी थी। जब ड्राइवर आया तो गाड़ी निकालने लगा। उसने देखा कि शीशा टूटा था और गोली सिक्का अंदर पड़ा था। सीट भी फटी हुई थी।

विज्ञापन
Bullets fired on car of former Congress MLA Sanjay Talwar in Ludhiana
कांग्रेस नेता की गाड़ी पर चली गोली - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना कांग्रेस के प्रधान और हल्का ईस्ट से पूर्व विधायक संजीव तलवाड़ संजय की इनोवा गाड़ी पर गोली चलने का मामला सामने आया है। गोली किसने और कब चलाई, अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। घटना का पता उस समय चला जब घर के बाहर खड़ी इनोवा गाड़ी को चलाने के लिए उनका ड्राइवर आया। शीशा टूटा देखा तो अंदर गोली का सिक्का पड़ा था और सीट भी फटी थी। जिसके बाद उसने तुरंत घर जाकर सूचना दी। 

विज्ञापन


जिला कांग्रेस प्रधान की गाड़ी पर गोली चलने की सूचना मिलते ही तमाम कांग्रेसी और पुलिस के आलाधिकारी वहां पहुंच गए। प्राथमिक जांच में आशंका है कि किसी ने हवाई फायर किया है और गोली का सिक्का गाड़ी के शीशे से टकराया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने में जुटी है ताकि सारा मामला खुलकर सामने आ सके। 
विज्ञापन




जिला कांग्रेस के प्रधान संजय तलवाड़ का घर साऊथ सिटी इलाके में स्थित जनपथ इस्टेट में है। घर के बाहर उनकी इनोवा कार खड़ी थी। जब ड्राइवर आया तो गाड़ी निकालने लगा। उसने देखा कि शीशा टूटा था और गोली सिक्का अंदर पड़ा था। सीट भी फटी हुई थी। उसने तुरंत इसकी जानकारी अंदर पारिवारिक सदस्यों को दी। जिसके बाद पूर्व विधायक ने गाड़ी देख तुरंत इसकी जानकारी पुलिस के आलाधिकारियों को दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed