फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   bribe, bribe demand constable in ludhiana, ludhiana bribe case

रेत की ट्राली वाले से रिश्वत लेने के आरोपी कांस्टेबल पर केस 

Fri, 15 Apr 2016 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 15 Apr 2016 08:20 PM IST
विज्ञापन
bribe, bribe demand constable in ludhiana, ludhiana bribe case
घूस - फोटो : demo pic
रेत कारोबारी से एक हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोपी पीसीआर मुलाजिम कांस्टेबल देस राज के खिलाफ थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला रेत कारोबारी के साथी द्वारा बनाई वीडियो फिल्म देखने के बाद दर्ज किया है। मामले में शिकायतकर्ता राम नगर के रहने वाले गगनदीप सिंह हैं।
विज्ञापन


आरोपी कांस्टेबल देस राज अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट बना कर विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेज दी है। 
विज्ञापन


गगनदीप सिंह की शिकायत के मुताबिक वह रेत का कारोबार करता है। आरोपी कांस्टेबल पीसीआर मोटरसाइकिल पर तैनात है। वह अक्सर उनके पास आकर डरा-धमका कर पैसे ले जाता था। दो दिन पहले वह रेत की ट्राली लेकर जा रहा था तो आरोपी कांस्टेबल ने उसे रोक लिया और एक हजार रुपये की मांग करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी कांस्टेबल ने धमकियां दी कि अगर वह उसे पैसे नहीं देगा तो उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसकी ट्राली भी जब्त कर ली जाएगी। गगनदीप के दोस्त ने सारे मामले की वीडियो फिल्म बना ली। उसके बाद आरोपी कांस्टेबल की रिश्वत लेते हुए का वीडियो थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ दिलबाग सिंह को दिखाया। उन्होंने सारा मामला उच्चाधिकारियों के ध्यान में लाया।


इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी कांस्टेबल अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। देस राज के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। आगे की विभागीय कार्रवाई उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद ही होगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed