{"_id":"57ac5db54f1c1b3a1cee587f","slug":"attack-attack-on-youth-in-ludhiana-ludhiana-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में युवक पर कातिलाना हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में युवक पर कातिलाना हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Thu, 11 Aug 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
मार पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमलापुरी के दशमेश नगर इलाके में घर के बाहर खड़े एक युवक पर कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश में तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इससे युवक बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी वहां से धमकियां देते हुए फरार हो गए।
घायल युवक की पहचान दशमेश नगर स्थित धूरी लाइन निवासी मंदीप सिंह के रुप में हुई है। पुलिस ने मंदीप सिंह की शिकायत पर दशमेश नगर के ही मिन्ना काका और सोनू के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
मंदीप सिंह की शिकायत के मुताबिक आरोपियों के साथ उसकी पुरानी रंजिश थी। वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान आरोपी आए और आते ही उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने तेजधार हथियार से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया और धमकियां देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
परिजनों ने उसे पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने उसे सीएमसी रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सूचना मिलने के बाद थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है।